KBC के मंच पर Amitabh Bachchan ने खोला बड़ा राज, आंखों में आंसू लिए कही ये बात

KBC के मंच पर Amitabh Bachchan ने खोला बड़ा राज, आंखों में आंसू लिए कही ये बात

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपने शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दे रहे हैं। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और इस खास मौके पर यहां पर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन उन्हें सरप्राइस देने के लिए पहुंचने वाले हैं। इसी से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब तक कौन बनेगा करोड़पति से अमिताभ बच्चन के बर्थडे के एपिसोड से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें जया बच्चन और अभिषेक बच्चन दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ अमिताभ बच्चन यहां अपनी जिंदगी से कुछ खास पलों को फिर से दोहराते और उनके बारे में बात करते दिखाई देने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में इसी की झलक देखने को मिल रही है।

Must Read- Ujjain: PM Modi के काफिले में शामिल है वायुसेना के ये 3 हेलीकॉप्टर, जानें खासियत

अब तक हमने देखा है कि शो में आने वाले कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन सवाल जवाब पूछते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन उनसे सवाल करती दिखाई देंगी। सामने आए वीडियो में जया बच्चन अमिताभ से सवाल करती हैं कि अगर आपको टाइम मशीन मिले तो आप कौन से साल में वापस जाना चाहेंगे। बिग बी जवाब देते उससे पहले ही पूरा सीन ब्लैक एंड व्हाइट दिखने लग जाता है और एक घर की झलक दिखाई पड़ती है। वीडियो देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन यहां अपने माता पिता से जुड़ा कोई बड़ा राज खोलने वाले हैं। वीडियो में अमिताभ इमोशनल भी दिखाई दे रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं।

वीडियो के साथ जो बैकग्राउंड आवाज दी गई है उसमें यह कहा जा रहा है कि आखिरकार अमिताभ बच्चन ऐसा क्या बता रहे हैं जो किसी को नहीं पता है। अपनी जिंदगी का कौन सा राज वो खोलने वाले हैं। यह शो के टेलीकास्ट पर दर्शकों को पता चलेगा।

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन को अपने बर्थडे के मौके पर एक और सरप्राइस मिलने वाला है। जया बच्चन यहां पर म्यूजिशियन की फौज लेकर पहुंचने वाली हैं। इसका मतलब यह हुआ कि इस बार केबीसी में म्यूजिक इवेंट चार चांद लगाने वाला है। वीडियो में अभिषेक और जया बच्चन को वहां देख कर अमिताभ यह कहते दिखाई दिए कि मेरे पास शब्द नहीं है इस दिन को मैं कभी नहीं भूलूंगा।

प्रोमो वीडियो को देखकर यही लग रहा है कि आने वाला एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है। बिग बी का जन्मदिन केबीसी के मंच पर बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाने वाला है। फैंस को भी महानायक के बर्थडे वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है और वह यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार अमिताभ कौन सा राज खोलने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews