तड़के 3 बजे अमिताभ बच्चन ने किया पहेली भरा ट्वीट, घूमा सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग

अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में आ जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक्स पर ऐसी बात लिख दी है जिसने यूजर्स का दिमाग घुमा दिया है।
Amitabh Bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी उन्हें सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए देखा जाता है तो कभी वह ब्लॉग पोस्ट करते हैं। वैसे तो एक्टर की बातें सुनना लोग पसंद करते हैं लेकिन कई बार वह ऐसी बातें कर जाते हैं, जो किसी को समझ नहीं आती है।

दिन पर दिन अमिताभ के ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने फैंस की गुगली लेना चाहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स हर बार उनके ट्वीट का मतलब निकालने की कोशिश करते हैं क्योंकि यह किसी पहेली से कम नहीं होते हैं। आज सुबह 3:41 पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया जिसने फैंस का दिमाग घुमा दिया। उन्होंने क्या लिखा था कि किसी को समझ नहीं आ रहा था बस फिर क्या था लोगों का दिमाग घुमा और उन्होंने सवालों की बौछार करना शुरू कर दिया।

अमिताभ बच्चन का पहेली भरा ट्वीट

अमिताभ बच्चन को अपना हर ट्वीट नंबर के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है। जब उनसे पूछा जाता है कि इसका क्या मतलब है तो वो बताते तो नहीं हैं लेकिन अगर गलती से नंबर गलत हो जाए तो माफी मांग कर उसे दोबारा ट्वीट जरूर करते हैं।

कैसा है अमिताभ बच्चन का ट्वीट

अमिताभ बच्चन को 18 मार्च की सुबह 3:41 पर अपने एक अकाउंट पर “अरे भैया, जो बोल रहे हो खुद समझ पा रहे हो?” लिखते हुए देखा गया। क्वेश्चन मार्क के साथ लिखी गई इस बात से जाहिर है कि वह किसी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि, वह किस से और क्या पूछ रहे हैं यह समझ पाना मुश्किल है।

यूजर्स के ताबड़तोड़ रिएक्शन

एक्टर का ट्वीट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा अरे ताऊ, सुबह-सुबह काहे पहेली बुझा रहे हो। एक ने कहा आप यह बात डायरेक्ट अपनी बीवी को बोल सकते हैं रात 3 बजे कौन ट्वीट करता है। एक ने कहा आपको नींद नहीं आती क्या अमित जी, रात को किसको समझा रहे हैं? एक यूजर ने लिखा समझ हम भी रहे हैं लेकिन दिमाग बफरिंग पर चल रहा है, 2 मिनट रुको कहीं ऐसा ना हो कि हम एरर 404 बन जाएं। कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिनका यह कहना है कि हम भी आपसे यही पूछ रहे हैं कि आप खुद समझ पा रहे हैं या नहीं। इस तरह के कई सारे ट्वीट सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें फिलहाल कल्कि 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग करते हुए देखा जा रहा है। कमल हासन के साथ उन्होंने हाल ही में शेड्यूल पूरा किया है। इसके अलावा यह चाचा चल रही है कि वह नितेश तिवारी की रामायण में भी नजर आएंगे। हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews