Amitabh Bachchan ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, हाथ में चाय का कप और साथ में मजेदार कैप्शन

Amitabh Bachchan ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, हाथ में चाय का कप और साथ में मजेदार कैप्शन

Amitabh Bachchan shared throwback photo : बॉलीवुड के शहंशाह बिग बी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर यहां तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो कई बार थ्रोबैक फोटो साझा करते भी नजर आते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में चाय का कप है। इसके साथ उन्होने रोचक कैप्शन भी दिया है।

ये एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है जिसमें यंग अमिताभ बच्चन सूट और टाई में बैठे हैं। इसमें उनकी आंखें गज़ब की एक्सप्रेसिव लग रही हैंं। दूसरी चीज जिसपर ध्यान जाता है, वो है उनके हाथ में चाय का कप। एकदम संजीदा से बैठे अमिताभ बच्चन इसमें काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होने कैप्शन दिया है ‘एक बार बहुत समय पहले…चाय ?’ इसी के साथ उन्होने लॉफिंग इमोजी भी लगाई है। इस फोटो को अब तक लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं, एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

कई लोग इस फोटो में उन्हें अभिषेक बच्चन की तरह बता रहे हैं तो एक ने लिखा है ‘आंखें हमेशा की तरह गहरी’ वहीं दूसरा शख्स लिख रहा है ‘काफी पहले दूल्हे अपनी शादी में इस तरह के कपड़े पहनते थे।’ एक ने मजाक करते हुए पूछा है ‘तब लड़की देखने गए थे क्या’ तो कोई कह रहा है ‘आपके हाथ की प्लेट कितनी खुशनसीब है, काश वो प्लेट मैं होता।’ इस तरह फोटो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई हमेशा की तरह उनका वाट्सअप नबंर मांग रहा है तो कोई उनके एक्टिव रहने का राज पूछ रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews