Amitabh Bachchan ने रात 2.30 बजे शेयर की पोस्ट, बोले- पूरा ब्रह्मांड हिल गया

अमिताभ बच्चन 60 70 के दशक के ऐसे अभिनता हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीती रात 2:30 बजे उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम से लेकर X तक हर जगह उन्हें कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए देखा जाता है। दो दिन बाद यानी की 11 अक्टूबर को महानायक का जन्मदिन है और वह अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। किसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जो तुरंत ही वायरल हो गया।

बीती रात 2:30 बजे महानायक ने एक पोस्ट शेयर किया। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पहली बात तो बिग बी का इतनी रात को पोस्ट करना फैंस को हैरान कर रहा था। तरह-तरह के सवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ जया बच्चन और रेखा का नाम लेकर मजे भी ले रहे हैं।

Amitabh Bachchan की पोस्ट

रात लगभग 2:31 पर अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट नंबर टी5525 शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा ऊपर देख इधर-उधर देख पूरा ब्रह्मांड हिल गया। इस पोस्ट का लोगों को मतलब तो समझ नहीं आया लेकिन सभी अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर कोई हिंट है। वहीं कुछ यह बोल रहे हैं कि आपने कोई एलियन देख लिया क्या। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह बिग बी की नाइट फिलोसॉफी है।

कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो जया बच्चन और रेखा का नाम ले रहे हैं। एक ने कहा सीधे से बोलिए सर जय जी को देखा। इतना कहना था क्या हुआ सर जय जी आ गई क्या। एक ने तो यह कह दिया की चार बाग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है सुबह तक ठीक हो जाएगा। देखने का रेखा जी की पुरानी यादों में खो गए हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो आपने चाहते सितारे की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए दिखाई दिए। लोग उन्हें आराम करने की सलाह देते नजर आए।

बिग बी का वर्क फ्रंट

बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। लगातार उन्हें किसी न किसी फिल्म में देखा जा रहा है। इसके अलावा वह इन दिनों रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। शूटिंग से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews