अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर बुरी तरह भड़के यूजर्स, जमकर सुनाई खरीखोटी

अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अलग अलग ट्वीट करते रहते हैं। हालांकि, इस बार उनके ट्वीट ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। कुछ यूजर्स तो उनपर बुरी तरह से भड़क गए।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें हमेशा तस्वीरें, वीडियो और ट्वीट शेयर करते हुए देखा जाता है। कई बार तो वो कुछ ऐसे ट्वीट कर देते हैं, जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच जाती है। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिससे यूजर्स भड़क गए हैं।

अमिताभ बच्चन को अक्सर ऐसे ट्वीट करते हुए देखा जाता है, जिसका मतलब समझना किसी के लिए भी मुश्किल होता है। अब एक्टर के ट्वीट को देखकर फैंस के सब्र का बांध टूट गया है। कुछ यूजर्स तो ऐसे हैं जो जमकर भड़क गए हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट

1 मार्च को अमिताभ बच्चन को अपने X अकाउंट पर दो शब्द लिखते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा T 5642 हो गया। इसी को देखकर यूजर्स का दिमाग घूम गया है। कुछ लोग इसे अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही तनातनी से जोड़ते हुए दिखाई दिए तो कुछ बाकी बातें कर रहे थे। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे थे जो एक्टर पर गुस्सा निकालते दिखाई दिए।

यूजर्स के रिएक्शन

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा हां युद्ध हो गया, आप अब चुप रहो। एक योजन ने कहा थोड़ा सेंसिबल ट्वीट किया कीजिए हर बार एक दो तीन चार पांच लगा देने से लोग क्या ही समझेंगे। आप इतने बड़े कलाकार हैं दुनिया आपको सुनना चाहती है। कुछ कहिए विचार दीजिए, यह रहस्यमय नंबर गेम से ज्यादा आपको सुनना चाहते हैं, ट्वीट कीजिए नौटंकी मत कीजिए।

एक यूजर अमिताभ बच्चन के ट्वीट से इतना परेशान हो गया है कि उसने ट्वीट्स लिमिट कर दिए हैं। उसने लिखा मेरा भी हो गया अमित जी, दरअसल बहुत ज्यादा हो गया था। आप हद करते हैं।

गुस्सा करते नजर आए यूजर्स

एक यूजर ने ट्वीट किया क्या आपको यह शोभा देता है, छोटी-छोटी चीज जो लोगों को समझ ना आए, उन्हें ट्वीट करना। आप पब्लिफ फिगर हो आज के युवाओं को कुछ अच्छी टिप्स दीजिए ताकि वो आपके संघर्ष से सीख सकें। अपनी बातें रखिए लोग सुनना चाहते हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अमिताभ के प्रोफेशनल फ्रेंड की बात करें तो उन्हें कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में देखा जाने वाला है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और उनके साथ प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आएंगे। वहीं एक्टर ने कुछ समय पहले ही कौन बनेगा करोड़पति 18 की शूटिंग को खत्म किया है। फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews