लड़कियों के इनरवियर पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट देख गुस्साए लोग, जमकर सुनाई खरीखोटी

Amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Old Tweet: बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही किसी ना किसी बात कर चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और हर बात पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए दिखाई देते हैं। बात चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हो या फिर देश या किसी राजनीतिक मुद्दे से उनकी प्रतिक्रिया सामने जरूर आती है।

सोशल मीडिया के जरिए बिग बी को अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए भी देखा जाता है। अक्सर वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ है जब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने महिलाओं के इनरवियर पर एक ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला था और इस वजह से उन्हें काफी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा था। बिग बी का यह पुराना ट्वीट एक बार फिर वायरल हो रहा है जिस वजह से उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

ऐसा था ट्वीट

जब भी आप अमिताभ बच्चन का कोई ट्वीट देखेंगे उसमें आपको देखने को मिलेगा कि वह नंबर जरूर डालते हैं। जिस ट्वीट को लेकर बवाल मचा है वह 26 नंबर का था और इसमें उन्होंने इनरवियर पर बात करते हुए यह लिखा था कि अंग्रेजी भाषा में ‘ब्रा’ एकवचन और ‘पेंटी’ बहुवचन क्यों है। यह ट्वीट साल 2010 का है जिसके वायरल होने पर अमिताभ बच्चन को लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

एक बार फिर यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके लिए महानायक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें शेम ऑन यू कह रहे हैं, तो कई ऐसे हैं जिन्होंने अमिताभ को ठरकी का टैग दे दिया है।

लोगों ने कही ऐसी बात

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा देश को कुछ अच्छा ही दे दो, ऐसे काम करो कि आने वाली पीढ़ी कुछ सीख सकें। दूसरे ने कहा आपके स्तर के व्यक्ति को ऐसा ट्वीट करना शोभा नहीं देता। एक ने कहा अमिताभ बच्चन नवाबी शौक रखते हैं। वहीं कुछ ने उन्हें माफी मांगने को कहा है।

जब कविता की वजह से फंसे अमिताभ बच्चन

आपको बता दें कि ऐसा एक बार नहीं हुआ है जब अमिताभ बच्चन को अपने किसी ट्वीट की वजह से ट्रोल होना पड़ा हो। सभी जानते हैं कि वह कविताएं लिखने का शौक रखते हैं, लेकिन इस वजह से वह कई बार मुसीबत में भी आए हैं। 2015 में उन्होंने एक कविता ट्वीट की थी जिस पर जगबीर राठी जो एक कवि हैं उन्होंने सवाल उठाए थे। उन्होंने यह दावा किया था कि अमिताभ बच्चन उनकी कविता को दूसरे के नाम से शेयर कर रहे हैं और इस बात के लिए बिग बी तक नोटिस तक पहुंच गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews