विराट के नाम पर अनुष्का शर्मा की टांग खींचते नजर आए अमिताभ बच्चन, उतारी क्रिकेटर की नकल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैंस के बीच सबसे चर्चित कपल हैं। कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन विराट के नाम पर अनुष्का की टांग खींचते नजर आए थे।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक कुछ ऐसे कपल्स हैं जो फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी उन्हीं में से एक हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग ज्यादा इसलिए है क्योंकि अनुष्का बॉलीवुड से रिलेटेड है और विराट क्रिकेट जगत का फेमस नाम हैं। इस कपल की इटली में हुई खूबसूरत वेडिंग हो या फिर दो बच्चों के माता पिता बनने तक का सफर हर चीज दर्शकों को अट्रैक्ट करती आई है।

विराट और अनुष्का जहां जाते हैं वहां लोगों का दिल जीत लेते हैं। इनकी रोमांटिक लाइफ का जिक्र कई जगह पर देखने और सुनने को मिलता है। ऐसा ही कुछ कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर भी हुआ था जब अमिताभ बच्चन अनुष्का शर्मा को विराट के नाम से चिढ़ा रहे थे। इसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

KBC पहुंची थी अनुष्का शर्मा

जब अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म सुई धागा आई थी। तब ये दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन के लिए केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान अनुष्का एक प्रतियोगी के साथ हॉट सीन पर बैठी थी। अमिताभ बच्चन ने मस्ती मजाक से माहौल तो हल्का करने के बारे में सोचा।

अमिताभ ने पूछा मजेदार सवाल (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन ने अनुष्का के साथ हॉट सीट पर बैठी हुई कंटेस्टेंट से पूछा क्या आप क्रिकेट देखती हैं? जवाब ना में मिला और फिर बिग बी ने अनुष्का की ओर इशारा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने पति की वजह से क्रिकेट देखती हैं। बस फिर क्या था अमिताभ ने एक्ट्रेस की बात पकड़ ली और बोले सिर्फ उन्हें देखने के लिए? एक्ट्रेस ने बात को संभालने के लिए यह कहा कि वह टीम का भी समर्थन करती हैं।

दर्शक हुए लोटपोट

अमिताभ बच्चन यही नहीं रुके वह मैदान पर विराट कोहली जिस तरह से फ्लाइंग किस करते हैं, उसकी नकल करते हुए नजर आए। अमिताभ को इस अंदाज में देखकर अनुष्का और वरुण सहित वहां मौजूद सारे दर्शक लोटपोट हो गए। सन 2017 में शादी के बंधन में बंधने वाला यह जोड़ा अब दो बच्चों वामिक और अकाय के माता-पिता हैं। 2021 में उनकी बेटी और 2024 में बेटे का जन्म हुआ था। यह अब तक अपने बच्चों का चेहरा मीडिया के सामने नहीं लाए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews