बॉलीवुड को अलविदा कहेंगे Amitabh Bachchan? रिटायरमेंट के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशक से अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते दिनों उनकी एक पोस्ट के बाद रिटायरमेंट की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज भी अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार अपने फैंस से संपर्क बनाकर रखते हैं। बिग बी के बारे में लोगों के लिए यह सोचना भी मुश्किल है कि वह सिनेमा से रिटायरमेंट लेंगे। लोग उन्हें अपनी दमदार आवाज में डायलॉग बोलते और शानदार एक्टिंग करते हुए लगातार देखना चाहते हैं।

लगभग पांच दशक से अमिताभ बच्चन एक्टिंग की दुनिया पर राज कर रहे हैं। न जाने कितनी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाने हो या फिर केबीसी के मंच पर सवाल जवाब करना और दर्शकों को मजेदार किस्से सुनाना यह सिलसिला लगातार चल रहा है। ऐसे में अगर यह पता चले की महानायक अभिनय की दुनिया का अलविदा कह रहे हैं तो कोई भी हैरान हो जाएगा।

रिटायरमेंट के रहे अमिताभ ( Amitabh Bachchan)

बता दें कि कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने एक हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था ‘टाइम टू गो’ यानी जाने का वक्त हो गया है। इस ट्वीट के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह का अंदाजा लगा रहे थे और यह चर्चा चल पड़ी थी कि वह रिटायरमेंट ले रहे हैं। अब अपनी चर्चित शो केबीसी के मंच पर इन बातों पर छुट्टी तोड़ी है।

बताया क्या है सच

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर अक्सर अमिताभ बच्चन को दर्शकों से बातचीत करते और किस्से सुनाते हुए देखा जाता है। अब यहां पर उन्होंने अपनी इस पोस्ट और इस पर चल रही बातों पर रिएक्शन दिया है। एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दर्शकों को बिग बी से टाइम टू गो वाली पोस्ट पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है। सवाल सुनकर बिग भी कहते हैं कि ‘उस लाइन का मतलब था जाने का समय है इसमें क्या गड़बड़ है।’

रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी

जब अमिताभ ने कहा कि जाने का समय है, तब लोगों ने यह पूछा कि कहां जाना है? वह कहीं नहीं जा सकते। इस पर सफाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘अरे गजब करते हैं, भाई साहब हमारे काम पर जाने का समय आ गया है। जब रात को 2 बजे यहां से छुट्टी मिलती है तो घर पहुंचते पहुंचते देर हो जाती है। वो लिखते लिखते हमको नींद आ गई और वह वहीं तक रह गया जाने का समय और हम सो गए।’ अमिताभ बच्चन की बातों से यह साफ जाहिर है कि वह अपने दर्शकों का मनोरंजन करना लगातार जारी रखेंगे। दर्शक उन्हें कितना चाहते हैं हम इस बात का अंदाजा खुद बिग बी को भी है। जो लोग उनके रिटायरमेंट की बात सुनकर शॉक में थे अब वो चैन की सांस ले सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews