Amitabh Rajinikanth Film: जल्द बड़े पर्दे पर धूम मचाएगी शहंशाह और थलाइवा की जोड़ी, 32 साल बाद इस फिल्म में आएंगे नजर

Amitabh Rajinikanth

Amitabh Rajinikanth Film: एक समय ऐसा था जब अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाल मचाया था। जब विलेन के खिलाफ यह दोनों एक्शन करते हुए दिखाई देते थे, तो थिएटर में तालियां और सीटी बजने लगती थी। 32 साल बाद यह नजारा एक बार फिर दिखाई दे सकता है क्योंकि खबर आ रही है कि डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल की फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

रजनीकांत जल्द ही जय भीम में दिखाई देने वाले हैं और इस फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल की फिल्म के एक खास रोल के लिए अमिताभ बच्चन को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल मेकर्स बिग बी से बात कर रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो जल्द ही इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा।

जल्द साथ दिखेंगे Amitabh Rajinikanth

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ है। लेकिन अगर कलाकारों के बीच बात बन जाती है, तो 32 सालों बाद ऐसा होगा जब अमिताभ और रजनीकांत की जोड़ी दोबारा बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसके पहले इन दोनों को साल 1991 में फिल्म हम तुम में एक साथ काम करते हुए देखा गया था।

सत्य घटना पर बनी फिल्म

जानकारी के मुताबिक टीजे ज्ञानवेल की ये कहानी एक सत्य घटना पर बनाई जा रही है। जिसमें रजनीकांत मुस्लिम पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। अमिताभ के किरदार के बारे में कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन इसे काफी खास बताया जा रहा है। फिल्मों की बात की जाए जिनमें इन दोनों कलाकारों ने साथ में काम किया है, उसमें हम तुम, गिरफ्तार और अंधा कानून जैसी फिल्में शामिल है।

स्टार्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत फिलहाल जेलर और लाल सलाम की शूटिंग में व्यस्त हैं। इनसे फ्री होने के बाद वह ज्ञानवेल की फिल्म में बिजी हो जाएंगे। यह रजनीकांत की 170 वीं फिल्म है इसलिए फिलहाल इसका नाम थलाइवा 170 रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक इसके लिए एक्टर विक्रम को ऑफर दिया गया था लेकिन अब उनकी जगह अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया जा रहा है। फिलहाल बिग बी सेक्शन 84 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे रिभु दास गुप्ता बना रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews