
अमोल पाराशर ने स्वीट ड्रीम्स में अपने किरदार से सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने उत्कृष्ट अभिनय से दर्शकों के मन में जगह बनाई थी। स्वीट ड्रीम्स, जो कि दो अजनबियों पर बनी एक कहानी है और दोनों के बीच के गहरे संबंध को दिखाती है। इसके बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट भी मिले और धीरे-धीरे अमोल पाराशर का नाम आगे बढ़ता गया। हाल ही में अमोल पाराशर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल, अमोल पाराशर का नाम अभिनेत्री कोकणा सेन शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अमोल पाराशर का नाम फिर चर्चा में आ गया है। लोग जानना चाहते हैं कि यह अभिनेता कौन हैं और क्यों चर्चा में हैं।
कौन है अमोल पाराशर?
बता दें कि अमोल पाराशर आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। न सिर्फ वह एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने राइटिंग में भी बड़ा नाम कमाया है। उनकी नजरें वाकई बेहद खूबसूरत रही हैं। वेब सीरीज टीवीएफ ट्रिपलिंग में चितवन शर्मा का किरदार निभाकर उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद उनका सफर तेजी से आगे बढ़ा। आज भी टीवीएफ ट्रिपलिंग को बेहद सफल वेब सीरीज माना जाता है। बता दें कि अमोल पाराशर ने आईआईटी दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से लेकर इंडस्ट्री के बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने तक का सफर तय किया है। स्वीट ड्रीम्स में उन्होंने बेहद प्यारा किरदार निभाया।
क्यों हो रही इतनी चर्चा?
हाल ही में अमोल पाराशर का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आया। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे निजी जीवन के बारे में सवाल किया गया। बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार उनका नाम अभिनेत्री कोकणा सेन शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था। इस पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप इस रिश्ते पर कुछ कहना चाहेंगे तो उन्होंने जवाब में कहा कि “आज मैं जवाब नहीं देना चाहूंगा, लेकिन अगर मैं एक सप्ताह बाद अपना मन बदल लूं तो मुझसे नफरत मत करना।” हालांकि यह बात उन्होंने हंसते हुए कही। बता दें कि फिल्म ग्राम चिकित्सालय के प्रीमियर के दौरान उन्हें कोकणा सेन शर्मा के साथ देखा गया था, जिससे लोगों के बीच यह जोड़ी चर्चा में आ गई और लोगों ने इसे आधिकारिक मान लिया। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

