
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल वह अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ जुलाई में उनकी शादी होने वाली है। शादी से पहले अंबानी परिवार ने दूल्हा दुल्हन के लिए शानदार प्री-वेडिंग फंक्शन का आयोजन किया है।
यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी कपल का प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुका है। एक बार फिर से परिवार को जश्न मनाते हुए देखा जाने वाला है। अंबानी और मर्चेंट परिवार के इस फंक्शन में शामिल होने के लिए कहीं बॉलीवुड सितारे निकल चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है।
क्रूज पर है सेलिब्रेशन
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन इटली के क्रूज पर होने वाला है। एक क्रूज इटली से फ्रांस तक की यात्रा करेगा और इस दौरान सभी समुद्र के बीच जश्न में डूबे हुए दिखाई देंगे।
4 दिन का है फंक्शन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन 29 मई से 1 जून तक चलने वाला है। इसका एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ब्लू और वाइट कलर के इस कार्ड पर लिखा हुआ है कि जीवन एक यात्रा है।
इस शहर से शामिल होंगे मेहमान
शादी के कार्ड में जो डिटेल दी गई है उसके मुताबिक प्री वेडिंग फंक्शन के लिए मेहमान इटली के शहर पलेमों से शामिल होंगे। 29 मई को सब एक साथ क्रूज पर पहुंचेंगे। वेलकम लंच के साथ यह फंक्शन शुरू होगा। इसके बाद अलग अलग थीम पर फंक्शन रखे गए हैं।
अलग अलग थीम पर फंक्शन
अंबानी परिवार का यह प्री-वेडिंग फंक्शन अलग-अलग थीम पर आयोजित किया गया है। पहली रात तारों वाली रात होगी। इस फंक्शन को अगले दिन ‘ए रोमन हॉलीडे’ थीम के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। 30 मई की थीम ‘ला डॉल्से फॉर निएंटे’ है। इसके बाद रात 1 बजे ‘टोगा पार्टी’ रखी गई है। अगले दिन की थीम ‘वी टर्न्स वन अंडर द सन’ है। आखिरी दिन की थीम ‘ला डॉल्से ने वीटा’ है, जिसका ड्रेस कोड इटालियन समर रखा गया है। प्री-वेडिंग फंक्शन के इनविटेशन में जो डिटेल दी गई है, वह देखने के बाद अब लोगों को फंक्शन की तस्वीरों का इंतजार है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

