Ananya Chunky Dance: “सात समंदर पार” पर अनन्या पांडे ने लगाए ठुमके, पिता और भाई के साथ नजर आई जबरदस्त बॉन्डिंग

Ananya Chunky Dance

Ananya Chunky Dance: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों किसी ने किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी चचेरी बहन अलाना पांडे 16 मार्च को शादी के बंधन में बंधी है और बीते कुछ दिनों से उनके प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। एक्ट्रेस के लुक के चर्चे लगातार सोशल मीडिया पर हो रहे थे और इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस शानदार वेडिंग की बात की जाए तो अपनी दुल्हन को लेने के लिए दूल्हे राजा आइवर घोड़ी पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान वह काफी डेशिंग लग रहे थे और उनके विदेशी दोस्त इंडियन आउटफिट में नाचते गाते नजर आ रहे थे।

सामने आया Ananya Chunky Dance

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या अपने कजिन अहान और पिता चंकी पांडे के साथ सात समंदर पार गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

व्हाइट रंग की साड़ी पहनी अनन्या का लुक काफी जबरदस्त है। पहले वह अपने भाई के साथ डांस करती नजर आ रही हैं और फिर चंकी पांडे की वहां एंट्री होती है और वह जमकर ठुमके लगाते हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अनन्या और चंकी पांडे की जबरदस्त बॉन्डिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा पिता और बेटी की जबरदस्त जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा नंबर वन सुपर गर्ल, आपके डैड हीरो है। इसके अलावा और भी कई कमेंट वीडियो पर सामने आ रहे हैं और लोग पिता और बेटी की इस बॉन्डिंग की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ananya Panday का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म लाइगर में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को देखा गया था लेकिन मूवी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई थी।

अब अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। एक बार फिर आयुष्मान पूजा बनकर लोगों का दिल बहलाते हुए नजर आएंगे। यह मूवी 7 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews