एक बार फिर जबरदस्त एक्शन के साथ लौट रहे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर किया थ्रिलर सीरीज ’24’ का अनाउंसमेंट

अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अनिल कपूर थ्रिलर सीरीज 24 के साथ तैयार हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसका ऐलान किया है। 24 अप्रैल से इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
Anil Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने प्रोजेक्ट सूबेदार के बाद एक और एक्शन सीरीज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग सीरीज ’24’ का ऐलान कर दिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इस बारे में अनाउंसमेंट किया। उनकी बातों से यह साफ तौर पर लग रहा है की सीरीज एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है।

एक्टर के मुताबिक उनकी एक्शन थ्रिलर सीरीज 24 इस महीने से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इस ऐलान के बाद फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। मेगास्टार ने बताया है कि यह जासूसी थ्रिलर 24 अप्रैल से स्ट्रीम की जाएगी। डिजिटल व्यूअर्स इसका इंतजार कर रहे हैं।

जय सिंह राठौड़ बनेंगे अनिल कपूर

जासूसी शैली को एक नया रूप देने और नया अंदाज में पेश करने के लिए 24 को काफी सराहना मिली है। इसे रियल टाइम स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट और रोमांचक कहानियों की वजह से देश ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर नया मुकाम मिला है। इस शो में अनिल ने जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

अनिल कपूर ने क्या कहा

इस सीरीज की वापसी पर एक्टर ने कहा कि मैंने पिछले कुछ सालों में दमदार और एक्शन से भरपूर भूमिका निभाई है। लेकिन 24 मेरे लिए शो नहीं बल्कि एक ऐसा रोमांच है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं देखा। यह कहानी मुझे एक्टर और कहानीकार दोनों रूप में लगातार सतर्क रहने के लिए प्रेरित करती है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसने मुझे बेहतरीन तरीके से चुनौती दी और यह मेरे दिल के बहुत करीब है।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

कब आएगी थ्रिलर सीरीज 24

अनिल कपूर की जासूसी थ्रिलर सीरीज 24 का पहला सीजन 4 अक्टूबर 2013 को टेलीविजन पर रिलीज किया गया था। ओटीटी के दिनों से बहुत पहले यह शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया था। यह अमेरिकी सीरीज का भारतीय रूपांतर था। जिसमें अनिल कपूर जय सिंह राठौर के किरदार में नजर आए थे। इसका दूसरा सीजन 23 जुलाई 2016 से 9 अक्टूबर 2016 तक चला था। वहीं अब तीसरा सीजन 24 अप्रैल से शुरू होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews