अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र से जुड़ा सुनाया एक मजेदार किस्सा, सनी-बॉबी को लेकर कहीं थी ये बात

निर्देशक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है, जो अब मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dharmendra on Son Sunny-Bobby Deol

Anil Sharma told Funny Story related to Dharmendra : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म वनवास को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं। वह लगातार एक के बाद एक कई खुला से कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड के “हीमैन” कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया है।

बता दें कि एक जमाना था जब हर लड़की की जुबान पर धर्मेंद्र का ही नाम रहता था। उनके हैंडसम लुक ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर बना दिया था। उनके चुलबुले अंदाज ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा था।

कई बार मचाया धमाल

धर्मेंद्र के बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। दोनों की फिल्में दर्शकों को आज भी काफी पसंद आती हैं। उनकी केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर कई बार धमाल मचाया है। जिससे जुड़ा एक किस्सा अनिल शर्मा ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया है।

अनिल ने मजेदार किस्सा

अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र अपने बेटों के अफेयर के बारे में उनसे वैनिटी वैन में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे दोनों बेटे बहुत सीधे हैं। इनका किसी हीरोइन के साथ चक्कर ही नहीं चलता। इनको कोई बड़ी हीरोइन मिलती ही नहीं है, मेरे टाइम में देखो सब हीरोइनें मेरे पीछे आती रहती थी। सब पीछे पड़ी रहती थी। यह सुनकर अनिल शर्मा हल्की सी स्माइल देते हैं, क्योंकि वह देखते हैं कि सनी और बॉबी देओल उनके पीछे खड़े होकर इस बात को सुन रहे थे, लेकिन इस बात का धर्मेंद्र को पता नहीं चला। वहीं, पापा से यह बात सुनकर दोनों बेटे शर्मा गए और वैनिटी वैन से बाहर निकलकर चले गए।

जल्द ही इस फिल्म में आ सकते हैं नजर

देओल फैमिली की जोड़ी को एक बार बड़े पर्दे पर फिर से देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही तीनों “अपने” का सीक्वल बनाने वाले हैं। सनी देओल भी अपनी फिल्म जाट में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग में वह व्यस्त हैं। वहीं, धर्मेंद्र की बात करें तो उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान रोमांटिक, एक्शन और कॉमेडी जैसी बहुत सारी फिल्में की है। एक समय में वह राजनीति में भी सक्रिय थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews