Animal का पहला गाना ‘हुआ मैं’ मचा रहा धमाल, रणबीर-रश्मिका की केमिस्ट्री ने लगाई आग

Animal first song

Animal first song Out: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म एक गैंगस्टर फैमिली पर आधारित है जिसमें अनिल कपूर को रणबीर के पिता के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर के बाद ही एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज कर दिया है. जो तेजी से वायरल हो रहा है।

रिलीज हुआ एनिमल का गाना

मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को देखते हुए फिल्म का पहला गाना ‘हुआ मैं’ रिलीज किया है, जिसमें रणबीर और रश्मिका को जमकर रोमांस करते हुए दिखाया जा रहा है। दोनों ने गाने के दौरान एक दूसरे को कई बार किसी भी किया है और यह रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। एक ने कहा “रणबीर भाई अपने पुराने अंदाज में आ गए हैं।” दूसरे ने कहा “यह रोमांस के किंग हैं।”

कब आएगी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसमें रणबीर का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। ये भी कहा जा रहा है कि इसमें इतना जबरदस्त एक्शन दिखाए जाने वाला है, जो रणबीर ने अब तक अपनी किसी भी फिल्म में नहीं किया है। इस एक्शन ड्रामा में अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी को लेकर बज काफी अच्छा क्रिएट किया गया है लेकिन इसका रिजल्ट क्या आता है ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews