Animal Park की शूटिंग को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस बार पहले से भी खतरनाक होगी वॉर

एनिमल के बाद अब रणबीर कपूर को एनिमल पार्क से धूम मचाते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर और एक्टर ने हाल ही में अपडेट शेयर किया है।
Animal Park

साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने जमकर धूम मचाई थी। रोमांटिक छवि से बाहर निकाल कर रणबीर का फिल्म में एकदम रफ एंड टफ लुक दिखाया गया था। इस फिल्म के आखिर में यह बता दिया गया था कि इसका सीक्वल आने वाला है।

रणबीर के रॉ और क्रूर लुक की झलक के साथ निदेशक संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल पार्क का अनाउंसमेंट किया था। अब इस फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दरअसल सिनेमाघर और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद एनिमल को जापान में अब रिलीज किया जा रहा है। इसके रिलीज से पहले संदीप और रणबीर को फिल्म की शूटिंग के बारे में अपडेट देते हुए देखा गया।

फ्लोर पर कब आएगी एनिमल पार्क

संदीप की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्ट नहीं कहा है कि मेरी मौजूद फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू हो जाएगी। उसमें कई एनिमल होंगे। यह दुआ से भाइयों की कहानी जो एक जैसे दिखते हैं। इसी के कारण मुझे लगा कि इसका बेस्ट टाइटल एनिमल पार्क होना चाहिए। 2027 तक हम इसकी शूटिंग शुरू कर देना।

डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर का जो फिल्म की प्रोग्रेस को लेकर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि संदीप के साथ सेट पर लौट कर इस किरदार को निभाने का इंतजार मैं ज्यादा नहीं कर सकता हूं। इसमें मुझे एक और किरदार निभाने क्योंकि यह स्टोरी की कंटिन्यूटी है। जब हम पहले पार्ट की शूटिंग कर रहे थे तब से ही दिमाग में दूसरे पार्ट को बनाने का ख्याल चल रहा था।

एक्टर ने कहा एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए यह बहुत ही एक्साइटिंग और प्रेरणादायक है। संदीप और मैं कई महीनो से चैट कर रहे हैं और अलग-अलग आइडिया शेयर कर रहे हैं। मैं रणविजय और अजीज का किरदार निभाने का इंतजार नहीं कर सकता।

जापान में मचेगी एनिमल की धूम

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को जापान में रिलीज होगी। एक्टर के लिए इसका प्रीमियम बेहद इमोशनल और गौरव का पल है। दरअसल उनके दादा राज कपूर कि जापान में एक बड़ी फैन फॉलोइंग रही है। प्रशंसा को नहीं आज भी आवारा और श्री 420 के लिए याद करते हैं। ऐसे में एक्टर की फिल्म का यहां रिलीज होना उनके लिए यादगार होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews