एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही ‘एनिमल’, रणबीर कपूर का एक्शन अवतार देखने के लिए बेताब फैंस

animal

Animal Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसमें दिखाए गए सीन फैंस का दिल जीत चुके हैं। अब दर्शकों को बेसब्री से 1 दिसंबर का इंतजार है क्योंकि उस दिन इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इससे कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह काफी हैरान कर देने वाले हैं।

जबरदस्त हो रही बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई करती हुई दिखाई दे रही है। इस बारे में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श को भी ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी देते हुए देखा गया है। उन्होंने रणबीर कपूर की इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग के आंकड़े शेयर किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 1 दिसंबर के लिए 52000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं जो पीवीआर और सिनेपोलिस के हैं। बुकिंग के मामले में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अभी इसकी रिलीज में वक्त है और यह आंकड़ा काफी ऊपर तक जा सकता है। टिकट की बिक्री को देखते हुए इसका ओपनिंग डे धमाकेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नजर आएंगे ये सितारे

बता दें कि ‘एनिमल’ एक गैंगस्टर फैमिली पर आधारित कहानी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में तैयार की गई इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर और रणबीर कपूर को बाप बेटे के किरदार में देखा जाने वाला है। ट्रेलर में इस बात की झलक साफ तौर पर देख चुकी है कि एक बाप के प्रति बेटे के प्यार पर पूरी कहानी फिल्माई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews