माता सीता के किरदार में नजर आई Anjali Arora, जमकर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

अंजलि अरोड़ा हमेशा अपने बोल्ड लुक की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक ऐसा लुक सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
Anjali Arora

अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) को ऐसे ही सोशल मीडिया सेंसेशन नहीं कहा जाता। वह किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। विवादों से उनका बहुत पुराना नाता है। कभी अपने किसी गाने तो कभी लुक्स को लेकर वह लोगों के बीच छा जाती हैं। अब एक बार फिर वो सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं।

इंटरनेट पर कच्चा बादाम गाने से अंजलि को पहचान मिली थी। यह गाना और उनका डांस इतना वायरल हुआ कि लोगों ने उन्हें कच्चा बादाम गर्ल बोलना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्हें कंगना रनौत के शो लॉकअप में देखा गया। अब वो एक बार फिर कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई है क्योंकि उनका सीता माता लुक वायरल हो रहा है।

अंजलि अरोड़ा का वायरल लुक (Anjali Arora)

अंजलि अरोड़ा एक बार फिर से चर्चा में हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर उनका एक गेटअप तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वह सीता माता के लुक में नजर आ रही हैं। वह हमेशा बोल्ड अवतार में नजर आती है लेकिन अब उनका सती सावित्री लुक लोगों
को हैरान करने का काम कर रहा है। फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वह तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

अंजलि बनेंगी माता सीता

सोशल मीडिया से निकलकर अब अंजलि को एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो में हाथ आजमाते हुए देखा जा रहा है। बीते दिनों ही उनका वीडियो दिल पर चलाई छुरियां रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर इस गाने ने जबरदस्त धमाल मचाया था। आपका खबर सामने आ रही है कि वह फिल्म श्री रामायण कथा में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रजनीश दुग्गल, निर्भय वाधवा, शील वर्मा और देव शर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

वायरल हुआ फोटो

इस फिल्म से अंजलि का लुक वायरल हो रहा है। वह ऑरेंज कलर की साड़ी पहने अपने माथे पर सिंदूर लगाए नजर आ रही है। उनके हाथों में फलों की टोकरी है और चेहरे पर इंटेंसिटी झलक रही है। लाल बिंदी के साथ माता सीता के गेट अप में वह बिल्कुल मिनिमल मेकअप में हैं। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लोगों ने दिए रिएक्शन

अंजलि का यह लुक जैसे ही वायरल हुआ लोगों ने इस पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिए। दरअसल, उनका लुक लोगों के बीच बोल्ड गर्ल के रूप में प्रसिद्ध है जिस वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ता है। यही कारण है कि लोग नहीं चाहते कि वह माता-पिता के किरदार में नजर आए। जीवन ने कहा इसको सीता बनाना बहुत बड़ा अपमान है। दूसरे ने कहा माफी चाहूंगी लेकिन इंस्टाग्राम पर ठुमके लगाने वाली माता सीता का किरदार नहीं निभा सकती। एक ने कहा घोर कलयुग की शुरुआत है हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। लोग उन्हें माता सीता के किरदार में देखने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews