अंजली अरोड़ाकी अदाओं ने फैंस को किया मदहोश, Youtube पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा ‘दिल पे चलाई छुरियां’

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है। 14 जुलाई को उनका गाना दिल पर चलाए छुरियां रिलीज हुआ था जो अब नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।
Anjali Arora

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर हर थोड़े थोड़े दिनों में कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी कोई वीडियो लाखों करोड़ों व्यूज कमा लेता है। कभी किसी सिंगर का गाना तो कभी किसी डांसर का डांस लोगों का दिल जीत लेता है। कई बार तो वायरल वीडियो लोगों को रातोंरात सुपरस्टार बना देते हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ हुआ था जब उन्होंने कच्चा बादाम गाने पर वीडियो बनाई थी।

कच्चा बादाम गाने की वायरल वीडियो को देखने के बाद अंजलि अरोड़ा को कच्चा बादाम गर्ल के नाम से पहचाने जाने लगा था। इसके बाद उनका MMS लीक होने की खबर इंटरनेट पर खूब छाई थी। आज भी जब वह कोई वीडियो अपलोड करती हैं तो वह देखते ही देखते वायरल होने लगता है। इस वक्त उन्हें अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिल पर छुरियां चलते हुए देखा जा रहा है। उनका नया गाना आया है, जिसने 3 दिन में यूट्यूब ट्रेंडिंग में नंबर वन जगह हासिल कर ली है।

अंजली अरोड़ा की अदाओं ने जीता दिल

अंजलि अरोड़ा का यह गाना टी-सीरीज ने 14 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया था। ‘दिल पर चलाई छुरियां’ नाम का यह गाना राजू कलाकार ने गया है। ये एक रीमिक्स सॉन्ग है लेकिन जमकर धमाल मचा रहा है।

नजर आ रहे हैं ये कलाकार

राजू कलाकार की शानदार आवाज और अंजलि अरोड़ा की अदाओं के साथ इस गाने में राजन, ऋषभ और दीपक जैसे इन्फ्लुएंस भी दिखाई दे रहे हैं। अपनी रिलीज के बाद इस गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

जमकर बन रही रील्स

जब से यह गाना रिलीज हुआ है लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी रियल बना भी शुरू हो गई है। हर किसी की जुबान पर यह गाना चढ़ चुका है। लोग जमकर अंजलि की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ‘सैड सॉन्ग लेकिन गजब की क्रिएटिविटी दिखाई है सभी ने।’ एक ने कहा ‘आपके डांस मूव कमाल के हैं।’

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews