बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हुई इमोशनल, कहा- उनके बारे में बात करना पसंद है

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हुई इमोशनल, कहा- उनके बारे में बात करना पसंद है

Ankita Lokhande : “बिग बॉस” भारतीय टेलीविजन रियलिटी शो है, जिसकी शुरूआत साल 2006 में हुई थी। इस शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। यहां कई सारे सितारों ने अपनी निजी जिंदगी और पर्सनैलिटी से लोगों को रूबरू करवाया है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दर्शकों के सामने आए तो नया चेहरा बनकर थे लेकिन शो ने उन्हें स्टार बना दिया। बिग बॉस अब टेलीविजन के साथ OTT पर भी दर्शकों का मनोरंजन करता है और कुछ दिनों पहले ही इसका ओटीटी सीजन 2 खत्म हुआ है। अब इसका 17वां सीजन फैंस के बीच जमकर मनोरंजन कर रहा है।

शो में हुई अंकिता की एंट्री

इसी बीच टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शो में पहुंची हैं। इस दौरान वो अभिषेक से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते-करते रो पड़ी। जिससे वो फैंस के दिलों पर छा गई हैं। दरअसल, बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता अभिषेक से सुशांत के बारे में बता रही थी कि जब बिना शर्ट के घर में घूमते हैं तब उन्हें उनकी बहुत याद आती हैं। वहीं, अभिषेक ने बताया कि वो और सुशांत छोटे शहर से अपना सपना पूरा करने आए थे, दोनों की जर्नी लगभग एक जैसी है।

फैंस का मिला स्पोर्ट

बता दें कि सुशांत के बारे में बात करते समय अक्सर अंकिता इमोशनल हो जाती हैं। उनके बारे में बताते हुए अभिनेत्री कहती है कि वो बहुत ही शांत स्वभाव के थे और काफी ज्यादा मेहनती थे। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें सुशांत के बारे में बात करना अच्छा लगता है। जिसके बाद से अंकिता को फैंस का फूल स्पोर्ट मिल रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews