महाकाल के दरबार में फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है। कोई यहां अपने फिल्म और शो की सफलता के लिए पूजा पाठ कर मनोकामना मिलने के लिए पहुंचता है। वहीं किसी कि यह यात्रा निजी होती है। किसी गाड़ी में अब बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर निर्माता रेमो डिसूजा, टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति बिजनेसमैन विक्की जैन मंदिर पहुंचे।
यह तीनों कलाकार शुक्रवार को हुई शयन आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए।इस दौरान तीनों के माथे पर महाकाल का तिलक दिखाई दे रहा था। यह नंदी हॉल में बैठकर हाथ जोड़कर राजाधिराज महाकाल को निहार रहे थे। तीनों के चेहरे पर बाबा के दर्शन पाने की खुशी दिखाई दे रही थी।
महाकाल पहुंगे रेमो, अंकिता और विक्की
रेमो डिसूजा को अपनी पत्नी के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आते हुए देखा गया। वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शुक्रवार रात 10 बजे शयन आरती में शामिल होने पहुंचे। इंसान तीनों को भर्ती में लीन देखा गया। ये करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर बाबा के जयकारे लगाते दिखाई दिए।
अंकिता के हाथों में दिखी माला
महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे को पूरी तरह से भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ देखा गया। लाल रंग की साड़ी में एक्ट्रेस को अपने हाथों में ली हुई माला से जाप करते हुए देखा गया। उनके पास रेमो डिसूजा की पत्नी बैठी हुईं थी। उनके हाथों में भी जाप की माला दिखाई दे रही थी। ये दोनों कपल जोर जोर से आरती के साथ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय गाते नजर आए। उन्होंने नंदी की पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही। ये चांदी द्वार से बाबा के दर्शन करते नजर आए।
पहले भी आ चुके हैं मंदिर
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे और रेमो डिसूजा को महाकाल दर्शन करते हुए देखा गया है। इसके पहले भी यह दोनों मंदिर दर्शन के लिए आ चुके हैं। अंकिता को कुछ दिन पहले अपने पति विक्की के साथ मंदिर में देखा गया था। वहीं रेमो भी कई बार महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।






