वैक्सीन लगवाने में अंकिता लोखंडे का हुआ ये हाल, देखिये वीडियो

वैक्सीन लगवाने में अंकिता लोखंडे का हुआ ये हाल, देखिये वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) से बचने और लड़ने के लिए वैक्सीनेशन (vaccination) सबसे कारगर उपाय है। इसे लेकर कई बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियां भी सामने आई हैं और लोगों से वैक्सीन लगवानी की अपील की है। कई सेलेब्स ने टीका लगवाते हुए अपने फोटो और वीडियो भी शेयर किये हैं ताकि लोगों को प्रेरित किया जा सके। लेकिन इसी बीच टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वैक्सीन लगाते हुए बेहद डरी हुई दिखाई दे रही हैं।

यहां होगी शराब की होम डिलीवरी, 10 मई से दे सकेंगे ऑनलाइन आर्डर

अब तक कई फिल्मी और टीवी कलाकार कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इसलिए 18 साल से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू होने के बाद कई सेलिब्रिटी कलाकार वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। पवित्र रिश्ता जैसे सुपरहिट टीवी शो की मुख्य कलाकार रह चुकीं अंकिता लोखंडे भी वैक्सीन लगवाने पहुंची। लेकिन इस दौरान वो काफी घबराई हुई थी। उन्होने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वैक्सीन लगवाने के दौरान डरी हुई हैं। इस दौरान वो मराठी में नर्स से बात कर रही हैं और नर्स उन्हें हिम्मत बंधा रही है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews