OTT पर देखें 5 ऑस्कर जीतने वाली फिल्म Anora, जानें कितना था इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आज ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म अनोरा का जलवा छाया है। सियान बेकर की इस फिल्म को 5 कैटेगरी में अवॉर्ड मिले। आप इसे OTT पर आसानी से देख सकते हैं।
Anora

97वें एकेडमी अवॉर्ड ऑस्कर का आज लॉस एंजिल्स में रंगारंग आगाज हुआ। यहां सितारे अपनी चमक बिखरते हुए दिखाई दिए। दुनिया भर की फिल्में ऑस्कर की रेस में शामिल हुई और एक के बाद एक कई कलाकारों और फिल्मों ने अवॉर्ड्स अपने नाम किए। डॉल्बी थियेटर में रखे गए इस समाहरों में फिल्म अनोरा ने धमाल मचा दिया।

अनोरा सियान बेकर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसने अपने नाम एक या दो नहीं बल्कि पांच ऑस्कर किए हैं। फिल्म की सफलता से पूरा थिएटर गूंज उठा। अगर आप भी इस शानदार फिल्म को देखना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं की ओटीटी पर आप इसे कहां देख सकते हैं।

Anora ने जीते पांच ऑस्कर

फिल्म अनोरा ने अपने नाम पांच ऑस्कर किए हैं। पिछले साल अक्टूबर में यह सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 40 मिलियन डॉलर कमाए थे और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 15 मिलियन डॉलर था। अब अकादमी अवार्ड्स में इसने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

कहां देखें अनोरा

अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए अनोरा ने पांच अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब फिल्म की शानदार सफलता को देखकर अगर आप भी से देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको रेंटल प्लान चुनना होगा। 17 मार्च को इस जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज करने की जानकारी भी सामने आई है।

कैसी है कहानी

फिल्म अनोरा की कहानी की बात करें तो यह एक प्रॉस्टिट्यूट की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। उस लड़की की मुलाकात एक रूसी आदमी से होती है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय गुजारते हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इनकी शादी हो जाती है लेकिन जब लड़के के परिवार को पता चलता है तो वह खिलाफ हो जाते हैं। घर वाले शादी करने के लिए न्यूयॉर्क तक पहुंच जाते हैं। इस फिल्म में आपको मिकी मेडिसिन, यूरी बोरिसोव, लिंडसे नॉमिंगटन, पॉल वेइसमैन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews