Special 26 के सीक्वल में फिर दिखेगी अनुपम खेर और अक्षय कुमार की जोड़ी! एक्टर ने दिया हिंट

Special 26

Special 26 Sequel: साल 2013 में आई अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म ‘स्पेशल 26’ आप लोगों को याद ही होगी। किस तरह से सीबीआई की एक नकली टीम बनाकर रेड डालकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जाता है, यही कहानी इस फिल्म में दिखाई गई थी। फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी इसकी कहानी कहीं ना कहीं दर्शकों के दिमाग में जिंदा है। हाल ही में इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

‘स्पेशल 26’ को 10 साल पूरे होने पर अनुपम खेर को ट्वीट करते हुए यह कहते हुए देखा गया था कि इस फिल्म का सीक्वल बनाया जाना चाहिए। अब एक बार फिर एक्टर ने इस फिल्म को लेकर रिएक्शन दिया है चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार उन्होंने क्या बताया है।

आएगा स्पेशल 26 का सीक्वल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अनुपम खेर ने अपनी इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने यह बताया है कि फिल्म के सीक्वल को लेकर वह कई सालों से नीरज पांडे से सवाल करना चाहते हैं। लेकिन वह जब भी इस बारे में नीरज से चर्चा करते हैं, वह इसे नजरअंदाज कर जाते हैं लेकिन वह लगातार सीक्वल बनाने के पीछे पड़े हुए हैं।

एक्टर ने यह भी बताया कि आजकल कई सारी फिल्मों और वेब शो के सीक्वल बन रहे हैं, तो मुझे लगता है कि इसका भी बनना चाहिए क्योंकि यह वाकई में सीक्वल की हकदार है। इस दौरान वह यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि शायद नीरज इस फिल्म के सीक्वल को बनाने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। हालांकि, यह बात उन्होंने हंसते हुए मजाक में कही।

पहले किया था ट्वीट

यह पहली बार नहीं है जब अनुपम खेर को इस फिल्म के बारे में बात करते हुए देखा गया है। इसके पहले भी उन्होंने फिल्म को लेकर ट्वीट किया था और कहा था कि नीरज पांडे को इसका सीक्वल बनाना चाहिए। उन्होंने फैंस से भी फिल्म के सीक्वल को बनाने और ना बनाने का सवाल किया था। उनके ट्वीट पर लीड किरदार में रहे अक्षय कुमार का रिएक्शन भी सामने आया था और उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है, तो वह सिर्फ करने के लिए बिल्कुल राजी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews