रवि किशन के साथ वायरल डांस स्टेप करते नजर आए अनुपम खेर और बोमन ईरानी, इंटरनेट पर छाई वीडियो

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बोमन ईरानी और रवि किशन के साथ वायरल डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
Anupam Kher

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अनुपम खेर और बोमन ईरानी को इन दिनों जेन ज़ेड के ट्रेंड्स फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों कलारकार वायरल डांस का हिस्सा बनने का मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में इन्हें जेन ज़ेड प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुई रील पर डांस करते हुए देखा गया था। इसके बाद अब यह दोनों रवि किशन के ट्रेंड में भी शामिल हो गए हैं।

रवि किशन पिछले कुछ दिनों से अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके एक से बढ़कर एक मीम वायरल हो रहे हैं। अब खोसला का घोंसला 2 स्टार कास्ट भी उनके ट्रेंड का हिस्सा बन चुकी है। इन तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके साथ बोमन ईरानी, प्रवीन डब्बास और रवि किशन नजर आ रहे हैं। तीनों रवि के साथ उनके वायरल डांस स्टेप को करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चक दे फट्टे पर चारों के डांस मूव्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

रवि किशन बने फिल्म का हिस्सा

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने यह भी बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म खोसला का घोंसला 2 में रवि किशन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा एक बायां पैर है, एक दायां पैर है, ये है चल फुट। कोऑर्डिनेशन के किंग्स वापस आ गए हैं। हम खोसला का घोंसला 2 की कास्ट में अपने भाई रवि किशन का स्वागत करते हैं।

फैंस ने जमकर की तारीफ

अनुपम खेर ने यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया यह तुरंत ही वायरल हो गया। केवल फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी उनका वायरल डांस देखकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी ने कहा धमाल मचा दिया वहीं अन्य सितारों का भी रिएक्शन सामने आया है। वहीं फैंस भी इन चारों की ट्यूनिंग को क्यूट और जबरदस्त बताते नजर आए। फिल्म की रिलीज की बात करें तो प्रशांत बघिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews