
Anupam Kher : अनुपम खेर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने और प्रमुख नामों में से एक हैं। उन्होंने अपने लम्बे करियर में कई महत्वपूर्ण और सफल फिल्मों दी हैं। उनके फैंस को उनका अभिनय बहुत पसंद आता है। उनका योगदान बॉलीवुड में अविस्मरणीय है। उनका अभिनय रंगमंच, फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ में हो चुका है, जिसके लिए उन्हें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की है, जिसे दर्शकों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

कैप्शन में लिखी ये बातें
दरअसल, इस तस्वीर में अनुपम खेर आशा भोसले, जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ नजर आ रहे हैं। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तस्वीर में कैद किया गया एक पल एक ऐसा पल होता है जो कभी नहीं मिटता।” आशा जी बहुत प्रेरणादायक और शाश्वत हैं। माधुरी बहुत खूबसूरत हैं! इस तस्वीर में पुरुषों को अच्छा दिखने के लिए और प्रयास करना होगा। आपकी लंबी भुजाओं और एक बेहतरीन सेल्फी लेने के विशेष कौशल के लिए धन्यवाद डॉ. नेने! जैकी और मैं दिल से जानते हैं कि कुछ ही वर्षों में इस तस्वीर को दुर्लभ माना जाएगा। सिकंदर इस तस्वीर का हिस्सा बनकर बहुत भाग्यशाली है! जय हो!
View this post on Instagram
फैंस ने किया पसंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोटो को फिल्म गणपत की स्क्रीनिंग के दौरान ली गई थी जो कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मूवी थी। इनकी फोटो फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। उनका प्यार मिल रहा है। इसी कड़ी में एक ने लिखा कि तस्वीर बहुत पसंद आई तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा फोटो बहुत ही शानदार है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

