Anupama: अनुपमा की ज़िंदगी में आया नया ट्विस्ट, शादी से पहले ही अनुज की विधवा बनेगी अनुपमा!    

Anupama: अनुपमा की ज़िंदगी में आया नया ट्विस्ट, शादी से पहले ही अनुज की विधवा बनेगी अनुपमा!    

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। इस सप्ताह टेलीविजन के फेमस शो अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट  देखने को मिल सकता है। रूपाली गांगुली के साथ इस शो का हिस्सा कई मशहूर कलाकार भी है। बात शो के अपकमिंग ट्रक की करें तो यह काफी रोचक होने वाला है, और अभी से दर्शकों में सस्पेन्स भर चुका। जहां दर्शक अनुपमा और अनुज की शादी का ट्रेक देखना चाहते हैं, वहीं उन्हे मेकर्स ऐक्सिडेन्ट का ट्रेक परोसने वाले है। फिर से अनुज कपड़िया का एक्सीडेंट होने वाला है जो अनुपमा की ज़िंदगी बदल देगा।

यह भी पढ़े…  क्या है Zomato instant सर्विस? आखिर क्यों उठ रहें हैं इस पर सवाल, जाने पूरा मामला

दरअसल, पिछले कई हफ्तों से अनुपमा की ज़िंदगी में उथल – पुथल मची हुई है। एक तरफ किंजल प्रेग्नेंट है तो वहीं दूसरी तरफ अनुपमा और अनुज की शादी टल चुकी है। भाँग के नशे में आकर अनुज ने फिर दुनिया के सामने शादी की बात कह दी है, जिसके बाद अनुपमा की ज़िंदगी मे एक और परीक्षा होने वाली है। एक तरफ बा और परिवार है तो वहीं दूसरी तरह प्यार। फिलहाल अपने पुराने ससुराल में वापस आ चुकी है और एक बार फिर से दर्शकों को निराशा और अनुपमा के बीच की तकरार देखने को मिल रही।

यह भी पढ़े…  Entertainment: Salman khan की फिर बढ़ी मुसीबतें, इस केस की वजह से 5 अप्रैल को खड़े होंगे कटघरे में

मंगलवार को दिखाए गए एपिसोड में जहां एक तरफ अनुपमा डांस कॉन्पिटिशन में अपनी परफॉर्मेंस देने वाली है, तो वहीं दूसरी ओर  अनुज कापाड़िया उससे मिलने के लिए जल्दी बाजी में दिख रहे हैं।  हाल ही में आए एक झलक  दर्शकों को देखने को मिली है, जिसमें एक भयंकर एक्सीडेंट दिखाया गया है। जिसमे पुलिस को अनुज की लाश मिली है। फिलहाल तो बा ने उसकी शादी को  पूरी तरीके से मना कर दिया है और कहा है कि “दादी  कभी शादी नहीं कर सकती”। दूसरी तरफ बाबूजी, समर,  किंजल और डोली अनुपमा  को उसकी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।  अब देखना यह है कि इस वाले एक्सीडेंट में क्या अनुपमा और अनुज की शादी होगी या फिर एक बार फिर अनुपमा का दिल टूट जाएगा। यह बात नहीं कही जा सकती कि अनुपमा की शादी अनुज से होगी या फिर एक्सीडेंट के कारण शादी से पहले ही अनुपमा अनुज की विधवा बन जाएगी?

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews