एक बार फिर परिवार पर आरोप लगाते दिखे अनुराग डोभाल, व्लॉग में किए बड़े खुलासे

यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्हें अपने परिवार के बारे में बात करते हुए देखा गया। राइडर ने बताया कि परिवार ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई है।
Anurag Dobhal

यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार सुर्खियों में देखा जा रहा है। पहले वो पारिवारिक विवाद की वजह से चर्चा में आए थे और फिर उनका एक्सीडेंट हो गया था। अब वो रिकवर कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने परिवार पर एक बार फिर से आरोप लगाए हैं।

यूके राइडर के नाम से मशहूर अनुराग को अपने व्लॉग में परिवार के साथ चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने ये आरोप लगाया है कि उनके पिता ने कार एक्सीडेंट वाली रात उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

अनुराग डोभाल ने की थी जान देने की कोशिश

बता दें कि मार्च 2026 में अनुराग को अपने परिवार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की आरोप लगाते हुए देखा गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। इस दौरान जो हादसा हुआ था उसने उन्हें गंभीर चोट आई थी। अनुराग इस हादसे से उबर की कोशिश कर रहे हैं और उनकी बॉडी धीरे-धीरे रिकवर कर रही है। इस बीच उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

व्लॉग में बताए परिवार के राज

अनुराग ने यूट्यूब पर हाल ही में व्लॉग शेयर किया है जिसमें उन्होंने मार्च में हुए अपने कार एक्सीडेंट के बाद की घटनाओं की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जिस रात मेरा एक्सीडेंट हुआ था। उसे दिन मेरे पिता पुलिस स्टेशन गए थे और मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत पत्र में उन्होंने बहुत सी बातें लिखी थी। मुझे इस बार में पता नहीं था और समय बीतने के साथ-साथ जांच आगे बढ़ी। मेरे परिवार ने लगभग 50 से 60 पन्नों की शिकायत दर्ज कराई है और जब मैंने उन बातों को पढ़ा तो मैं दंग रह गया।

यूट्यूबर ने बताया कि वह अपने परिवार से सब प्यार मांग रहे थे लेकिन उन्हें केवल बदला मिला। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद मेरा एक महीना कैसे बिता है मैं आपको बताता हूं। मैं एक महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा और मुझे टॉयलेट के लिए डायपर का इस्तेमाल करना पड़ा। यह मेरे लिए सबसे अपमानजनक बात थी और मेरे जीवन का सबसे बुरा समय था।

शिकायत को बताया झूठा

उन्होंने कहा कि सभी लीगल केस और लड़ाई वापस ले ली और पूरी सच्चाई ना बताने का फैसला लिया। वह सब अपना पक्ष सामने रख रहे हैं। अनुराग ने ये भी कहा है कि पेरेंट्स ने उनके खिलाफ जो शिकायत की है, उसमें झूठी बातें लिखी हुई है। बता दें कि अपने एक्सीडेंट से रिकवर होने के बाद अनुराग ने हाल ही में अपने बेटे का स्वागत किया है। वो अपनी पत्नी रितिका के साथ बेटे की देखभाल में लगे हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews