आर्थिक संकट में घिरे Anurag Dobhal, बेचना पड़ा 10 करोड़ का बाइक कलेक्शन

अनुराग डोभाल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनका 10 करोड़ का बाइक कलेक्शन चर्चा में आ गया है। यूट्यूबर ने बताया कि उन्हें आर्थिक संकट की वजह से यह कलेक्शन बेचना पड़ा।
Anurag Dobhal

Uk राइडर 07 अनुराग डोभाल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ समय पहले उन्हें अपने पारिवारिक विवाद और एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में देखा गया था। हालांकि, अब वो अपने परिवार के साथ खुशी खुशी रह रहे हैं। लेकिन इसी बीच यूट्यूबर पर दुखों का पहाड़ टूटा है।

यह खबर सामने आ रही है कि अनुराग को अपना 10 करोड रुपए का बाइक कलेक्शन बेचना पड़ा। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी है। राइडर ने बताया कि गंभीर आर्थिक संकट की वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

अनुराग डोभाल ने बेचा बाइक कलेक्शन

यूट्यूबर ने एक ब्लॉग में दावा किया है कि गंभीर आर्थिक संकट के चलते उन्हें अपना 10 करोड रुपए का बाइक कलेक्शन बेचना पड़ा है। इस दौरान वो उस गैराज में पहुंचे जहां उनका करोड रुपए का बाइक कलेक्शन रखा रहता था।

जो वीडियो सामने आया है उसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि जो साम्राज्य हमने बनाया था आज वह खाली पड़ा है। पिछले साल हमें अपनी ज्यादातर बाइक बेचनी पड़ी अब हमारे पास सिर्फ दो बाइक बची है। हर दिन आर्थिक तंगी से पूछ रहा था और पैसों की जरूरत थी। उस समय मैं खुद को कैसे संभाला है यह सिर्फ मैं जानता हूं। हर बाइक बिकने पर बहुत दुख होता था।

दुखी दिखाई नजर आए अनुराग

अनुराग ने बताया कि वह ब्लॉग बनाने की हालत में नहीं थे। यही कारण रहा कि पहले इस बारे में बात नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि जिस गैराज में कलेक्शन रखा हुआ था वह प्रॉपर्टी उनके नाम नहीं थी जिसकी वजह से बिजली भी कट गई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग में लिखा अपने 10 करोड रुपए के ड्रीम गैराज का आज ऐसा हाल हो गया बिग लॉस।

ढूंढ रहे हैं नई जगह

अनुराग ने बताया कि वह देहरादून में रहने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल मैंने अपना मर्चेंडाइज दोबारा लॉन्च करने का प्लान किया था लेकिन यह नहीं हो पाया। यहां खड़े होकर मैं बहुत इमोशनल महसूस कर रहा हूं। आखिरकार हमें गैराज खाली करना पड़ा अब हम वापस से सब कुछ बनाने की कोशिश करेंगे। आखिर में अनुराग को अपनी बची हुई दो बाइक दिखाते हुए देखा गया लेकिन उन्होंने बताया कि फिलहाल वह बाइक नहीं चला सकते क्योंकि कार एक्सीडेंट में लगी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी उनके पैर इतनी मजबूत नहीं है कि वह बाइक का वजन संभाल सकें।

फैमिली पर लगाए थे आरोप

बता दें कि कुछ समय पहले अनुराग ने अपने परिवार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि रितिका के साथ इंटर कास्ट मैरिज की वजह से उनके माता-पिता और भाई मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इसके बाद इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनका कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। उन्हें गंभीर चोट आई थी।

इसके बाद अनुराग ने यह दावा भी किया था कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़ कर चली गई है। हालांकि बाद में रितिक को अस्पताल में रिकवरी के दौरान अनुराग का साथ देते हुए देखा गया। यूट्यूबर के एक्सीडेंट के कुछ दिनों बाद ही इस कपल ने अपने बच्चों का वेलकम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews