प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली दूसरी बार बनने वाले हैं पापा, पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने किया खुलासा

Anushka sharma Virat kohli

Virat Kohli Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं।  इस बात का खुलासा शनिवार को पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने कर दिया है। कपल के दूसरे बच्चे की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

टेस्ट सीरीज के दो टेस्ट मैचों में न खेलने की ये है वजह

कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुरुआती दो टेस्ट मैचों में शामिल न होने का फैसला लिया है। इस फैसले की वजह साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और कोहली के दोस्त एबी डी विलियर्स ने अपनी हालिया इंटरव्यू में बताई है। उन्होनें कहा कि, “विराट कोहली का दूसरा बच्चा आने वाला है।” हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया है।

आने वाला है कोहली का दूसरा बच्चा-डिविलयर्स बोले

डिविलयर्स ने कहा, “मुझे बस इतना पता है कि कोहली ठीक हैं। वह सपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। इसलिए वह पहले दो टेस्ट मैचों को नहीं खेलेंगे। इस बारे में मैं कोई विवरण नहीं दूंगा। मैँ उनकी वापसी का इंतजार करूंगा। उन्होनें आगे कहा, “मैंने कोहली से पूछा “आप कैसे हैं? विराटी ने कहा ‘मुझे परिवार के साथ रहने की जरूरत है, मैं बेहतर महसूस कर रहा हूँ’ डिविलयर्स ने आगे कहा, “हाँ उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। यह परिवार के साथ रहने का समय है, उनके लिए चीजें जरूरत हैं।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews