Anushka Sharma Funny Video: एक्ट्रेस ने उतारी विराट की नकल, वायरल वीडियो पर आए कमाल के रिएक्शन

Anushka Sharma Funny Video

Anushka Sharma Funny Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह भारतीय खिलाड़ी झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 16 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

झूलन गोस्वामी के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है और फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट ग्राउंड में नजर आ रही हैं।

यहां देखें Anushka Sharma Funny Video

वीडियो में अनुष्का शर्मा हाथों में बैट पकड़े सिर पर हेलमेट लगाए नजर आ रही हैं। तभी एक व्यक्ति उन्हें पानी पिलाने के लिए छोटी सी बोतल लेकर पहुंचता है। एक्ट्रेस बिना हेलमेट उतारे पानी पीने की कोशिश करने लगती हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती हैं।

फिल्म के डायरेक्टर उन्हें बार-बार कोशिश करने के लिए कहते हैं इस पर अनुष्का विराट का नाम लेते हुए बोलती हैं कि मैंने उसे ऐसा करते हुए देखा तो है।

फैंस के रिएक्शन

अनुष्का शर्मा की यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है और उनकी क्यूटनेस पर कमेंट करते हुए लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह केवल विराट ही कर सकता है तो दूसरे ने कहा विराट से सीखना चाहिए। एक यूजर ने अनुष्का को सलाह दे डाली और कहा कि मैम स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर लीजिए। इसके अलावा और भी कई कमेंट वीडियो पर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म चकदा एक्सप्रेस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली है। फिलहाल इसकी थिएट्रिकल रिलीज के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोसित रॉय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली है। फैंस फिल्म में एक्ट्रेस की बैटिंग और बॉलिंग देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews