इंदौर पहुंची Anushka Sharma को याद आया अपना बचपन, दिखाई घर की झलकियां, शेयर की वीडियो

Anushka Sharma

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों पहले अपने पति विराट कोहली के साथ इंदौर आई थी। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंदौर आने के बाद पोहा, जलेबी और कचौरी का स्वाद तो चखा ही साथ ही उन्होंने अपने होटल से भी शहर की कुछ झलकियां शेयर की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए विराट अनुष्का की वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई जिसको देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए। इसके बाद एक्ट्रेस ने इंदौर के अपने पुराने घर की झलकियां अपने फैंस को एक वीडियो के माध्यम से दिखाई। जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही है।

Anushka Sharma के इस वीडियो ने छुआ फैंस का दिल –

अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वह वो सब कर रही हैं, जिसकी ख्वाहिश उनके दिल में न जाने कब से थी। उन सभी ख्वाइशों को वो इंदौर आकर पूरा कर रही है। दरअसल, अनुष्का इंदौर में ही पली बढ़ी है। उन्होंने यहां के स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है।

एक वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है उसमें उन्होंने अपना पुराने घर को दिखाया। सबसे पहले अनुष्का ने महू के आर्मी एरिया में वहीं क्वार्टर देखा जहां वह बचपन में रहा करती थी। वहीं वह खेली और पली-बढ़ीं तो उनके ख़ुशी के ठिकाने नहीं रहे। उन्होंने अपनी दोस्त का भी घर बताया जो उनकी बचपन की फ्रेंड है।

अनुष्का ने कहा आंखों के सामने न जाने कितनी पुरानी यादें और वो सपने घूम गए, जो कभी महू (इंदौर) की उन गलियों में, उस घर में देखे थे। अनुष्का का ये वीडियो पूरी तरह से नॉस्टेलजिया है। ये हर उस बच्चे के लिए है जिन्होंने आर्मी में जिंदगी गुजारी है।

अनुष्का का ये वीडियो दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है एक बार फिर महू, मध्य प्रदेश गई। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी। जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद खेलता था। वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। इस वीडियो पर काफी ज्यादा लाइक्स एंड कमैंट्स आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews