अनुष्का शर्मा ने किया होम्योपैथी का समर्थन, बिफरे सोशल मीडिया यूजर्स

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में होम्योपैथी को प्रमोट किया। जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
Anushka Sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्हें आरसीबी के आईपीएल जीतने के बाद अपने पति विराट के साथ खुशियों में डूबा देखा गया था। इसके बाद वह संत प्रेमानंद से मिलने के लिए वृंदावन पहुंची थी।

अब तक उनकी और विराट की जितनी भी तस्वीर और वीडियो सामने आई थी लोगों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया था। लेकिन अब एक्ट्रेस थोड़ी मुश्किल में आ गई हैं क्योंकि होम्योपैथिक समर्थन में की गई उनकी एक पोस्ट कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

अनुष्का ने की होम्योपैथी की बढ़ाई

अनुष्का शर्मा ने होम्योपैथी के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ नहीं उनके आलोचना करना शुरू कर दी है। एक तरह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुकी है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फेमस होम्योपैथिक डॉक्टर राजन शंकरन का पॉपुलर एंटरप्रेन्योर और शार्क टैंक जज नमिता थापर के साथ ही बातचीत का वीडियो शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा होम्योपैथी में उनकी जिंदगी में अहम रोल प्ले किया है। इसके साथ ही वह डॉक्टर रंजन शंकरन की तारीफ करते हुए नजर आई।

Anushka Sharma

स्टोरी पर उन्होंने कहा होम्योपैथी ने मेरी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और डॉ रंजन भी उस जर्नी का हिस्सा रहे हैं। हेल्थ और माइंडफुल लिविंग पर उनकी गहरी समझ को मैं बहुत अहमियत देती हूं। इसी पर सारा विवाद हो गया है।

वीडियो में क्या है

जो वीडियो एक्ट्रेस ने शेयर किया है उसमें डॉ रंजन ये बोल रहे हैं कि होम्योपैथी को एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा होम्योपैथी बीमारी का इलाज नहीं करती बल्कि लोगों का इलाज करती है। मनुष्य के स्वस्थ्य होने से उसकी बीमारी भी ठीक हो जाती है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि हर प्रणाली की तरह इसकी भी सीमाएं हैं।

यूजर्स का क्या कहना

अनुष्का के इस वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बट गया है। कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने कहा अनुष्का को आयुर्वेद को बढ़ावा देना चाहिए जो इस होम्योपैथी जर्मन विज्ञान से काफी बेहतर है। आयुर्वेद भले वैज्ञानिक रूप से सटीक ना हो लेकिन उसका प्रकृति के प्रति झुकाव है। जबकि होम्योपेथी तो डायल्यूट पानी पीना और शुगर की गोलियां खाना है।

एक यूज़र ने कहा अनुष्का ने 67 मिलियन लोगों के लिए होम्योपैथी को प्रमोट किया। मैं देखना चाहता हूं कि वह अपने बच्चों को डॉक्टर की जगह होम्योपैथी पर लेकर जाए। एक ने कहा जब एक वैलनेस फ्रॉड दूसरे हेल्थकेयर फ्रॉड से मिलता है तो इत्तेफाक से एक सेलिब्रिटी इन दोनों को एंडोर्स करता है, तो हमें ट्राएंगल ऑफ शेम मिलता है। एक यूज़र ने कहा विराट कोहली की बीवी भारतीयों को होम्योपैथी की सलाह दे रही है। देश में फ्रॉड बाबा काफी नहीं थे जो अब वह देशवासियों के बीच एक अनसाइंटिफिक और फ्रॉड दवा को प्रमोट कर रही है। वहीं कुछ ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए अपने निजी अनुभव शेयर किए हैं और बताया की होम्योपैथी से उन्हें फायदा हुआ है। इन सब पर अब तक अनुष्का ने रिएक्शन नहीं दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews