अनुष्का शर्मा का प्रकृति प्यार , खुद से बनाया टोमॅटो जैम

अनुष्का शर्मा का प्रकृति प्यार , खुद से बनाया टोमॅटो जैम

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । आज अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कुकिंग और ऑर्गेनिक खाने कि पसंद दिखाते हुए एक विडियो साझा की । उन्होंने विडियो साझा करते उन्होंने कैप्शन में लिखा , ” थ्रोबैक टू लॉकडाउन 2020 जब मैंने एक से अधिक फूड ब्लॉग देखे थे, इस जैम मेकिंग वीडियो को शूट करने का फैसला किया और सोचा कि 2021 तक कोरोनावायरस चला जाएगा। ”

वीडियो में अनुष्का अपने गार्डन से टमाटर समेत अन्य फल और सब्जियां तोड़ती नजर आ रही हैं। विडियो में वो अपने गार्डन के टमाटर से जैम बनाती नजर आई और अपने हाथों से बनाएं जैम को उन्होंने अपने परिवार वालों को सर्व किया ।

यह भी पढ़े … IPL Auction में बहन सुहाना खान के साथ दिखे आर्यन खान , पिछले साल थे काफी चर्चे में

बात जैम कि करे तो देखने में यह व्यंजन बहुत स्वादिष्ट लग रहा है । जिसे बनाने के लिए , उन्होंने सबसे पहले टमाटर धोए , फिर उसे उबाल कर और छिल कर काटा  और कढ़ाई में अच्छे से भून कर , चीनी मिला कर जैम को तैयार किया ।  जैम में उन्होंने ने नींबू , चीनी और कोका पाउडर जैसे सामग्री को भी इस्तेमाल किया है । अनुष्का अक्सर अपने बगीचे के साथ तस्वीरें साझा करते रहती हैं , अपने पिछले पोस्ट में उन्होंने पेड़ पौधों को अपना दोस्त बताया था ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews