OTT पर छाई ये सर्वाइवल थ्रिलर, सीट से हिलने नहीं देगी इसकी कहानी

नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक कहानियां लेकर आता है। इन दिनों एक सर्वाइवल थ्रिलर जमकर चर्चा में बनी हुई है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
Apex

ओटीटी पर इन दिनों सर्वाइवल थ्रिलर का क्रेज देखने को मिल रहा है। जब भी इस तरह की फिल्में रिलीज होती है, दर्शकों के बीच छा जाती है। हाल ही में एक ऐसी ही सर्वाइवल थ्रिलर जमकर ट्रेंड कर रही है।

आजकल थिएटर से ज्यादा दर्शक ऑनलाइन फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर कोई सर्वाइवल थ्रिलर आ जाती है तो वह लोगों की फेवरेट बन जाती है। नेटफ्लिक्स पर एक नई फिल्म रिलीज हुई है जिसकी कहानी लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है। एक घंटा 36 मिनट की यह फिल्म देखने के लिए अगर आप बैठ जाएंगे तो अपनी जगह से नहीं हिलेंगे।

नेटफ्लिक्स पर छाई सर्वाइवल थ्रिलर

नेटफ्लिक्स पर एक रॉक क्लाइंबर की कहानी रिलीज हुई है। यह अपनी जान बचाने की कोशिश में खुद को एक शिकारी का शिकार बनते हुए पाती है। इसका क्लाइमैक्स इतना जोरदार है कि आपके होश उड़ जाएंगे।

कैसी है कहानी

इस फिल्म का नाम अपेक्स है जिसका मतलब शिखर या फिर हाईएस्ट पॉइंट होता है। कहानी भी शिखर पर पहुंचने की दास्तां बताती है। इसमें साशा को बताया गया है, जिसके मन में अपनी पार्टनर की मौत का गिल्ट है। वहीं अचानक लोगों के गायब होने की घटनाएं हो रही है और यह भी इस जाल में फंस जाती है। अब जंगल, नदी और सीरियल किलर के बीच फंसी साशा खुद को कैसे बचाती है पूरी कहानी इसी के आसपास बनी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix US (@netflix)

नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में चार्लीज थेरॉन, टैरन एगर्टन, और एरिका बाना मुख्य भूमिका में हैं। 24 अप्रैल को इस नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। केवल 24 घंटे में इसने टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। अगर आपको भी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई कहानी देखना पसंद है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews