18 साल बार बड़े पर्दे पर दस्तक देगी Apne 2, फिर नजर आएगी सनी और बॉबी की जोड़ी

देओल फैमिली एक बार फिर फिल्म अपने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हाल ही में निर्देशक अनिल शर्मा ने इस पर अपडेट दिया है।
Apne 2

‘अपने’ बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी फिल्म है जिसमें पूरे देओल परिवार को एक साथ काम करते हुए देखा गया है। धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी इस फिल्म में नजर आए थे। निर्देशक अनिल शर्मा के निर्देशन में साल 2007 में आई इस फैमिली ड्रामा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद लंबे समय से इसके दूसरे हिस्से का इंतजार किया जा रहा है।

यह हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन पारिवारिक कहानी वाली फिल्मों में से एक है। इसके सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार हमेशा गर्म रहता है। अब ‘अपने 2’ को लेकर निर्देशक अनिल शर्मा ने खुद दर्शकों को जानकारी दी है।

अपने 2 पर आया अपडेट (Apne 2)

अनिल शर्मा को हाल ही में एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए देखा गया। अपनी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी दी है। अपने 2 को लेकर उन्होंने कहा कि कहानी पर काम चल रहा है और स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। मैं यह वादा करता हूं कि ‘अपने 2’ में सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत चल रही है और एक साथ मिलकर विचार विमर्श करना है। मुझे इस बात का यकीन है कि उन्हें कहानी जरूर पसंद आएगी। अनिल ने यह भी कहा कि जब मैंने अपने की कहानी देओल फैमिली को सुनाई थी तो धर्म पाजी की आंखों से आंसू आ गए थे और बॉबी ने मुझे गले लगा लिया था। इन लोगों के साथ मेरा रिश्ता सबसे खास रहा है और अपने 2 के साथ ये और भी बढ़ जाएगा। बता दें कि 5 साल पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म के अनाउंसमेंट की जा चुकी है।

नजारा आएंगे ये सितारे

जब अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए ‘अपने 2’ की घोषणा की थी। तब वह बता चुके थे कि देओल परिवार का एक और शख्स इस फिल्म में नजर आने वाला है। यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि सनी देओल के बेटे कारण है। इस सीक्वल में उनका भी हम किरदार होने वाला है। अब जब फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है तो यह तय है कि जल्द ही इसे दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews