फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं ए आर रहमान और दिलजीत दोसांझ, इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

बॉलीवुड के दो सिंगिंग टैलेंट एक ही प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। ए आर रहमान और दिलजीत दोसांझ ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। एक ही गाने में दोनों की आवाज सुनने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं ए आर रहमान और दिलजीत दोसांझ, इस प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ

बॉलीवुड के फैंस के बीच केवल फिल्मों का ही नहीं बल्कि गानों का भी काफी क्रेज देखने को मिलता है। जब उन्हें ये पता लगता है कि सिंगिंग इंडस्ट्री के कोई दो बड़े सितारे एक साथ आने वाले हैं तो ये उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होता। अब दर्शकों को एक ऐसा ही शानदार सरप्राइज मिला है।

दरअसल मशहूर संगीतकार ए आर रहमान और सिंगर एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ की जोड़ी धूम मचाने की तैयारी में है। ये दोनों कलाकार संगीत में अपनी अपनी विशेषता की वजह से पहचाने जाते हैं अब जब ये साथ में आएंगे तो क्या धूम मचाएंगे हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है।

साथ काम कर रहे ए आर रहमान और दिलजीत दोसांझ

मीडिया इंपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों कलाकार इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म मैं वापस आऊंगा के गाने के लिए साथ आए हैं। इस गाने का नाम क्या कमाल है बताया जा रहा है। इन दोनों को हाल ही में मुंबई के म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया। इन्हें देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों कलाकारों ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि ये गाना बहुत खास होने वाला है। दरअसल इसके बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं। वो पहले भी कई दिल छू लेने वाले हिट गाने तैयार कर चुके हैं।

कैसी है फिल्म

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह भारत-पाकिस्तान के अलग होने के दौरान बनी एक लव स्टोरी है। इसमें दिलजीत दोसांझ सहित दूसरे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को पसंद आया है। यह पहली बार नहीं है जब ए आर रहमान और दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रहे हैं। इसके पहले भी यह साथ नजर आ चुके हैं। अमर सिंह चमकीला में उनका कोलैबोरेशन लोगों को बहुत पसंद आया था इस बार इन दोनों का म्यूजिक स्टाइल एक ही गाने में सुनाई देने वाला है। टीवी फिल्म 12 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews