आलीशान अपार्टमेंट से लेकर लग्जरी गाड़ियों तक, करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अरिजीत सिंह, जानें कितनी है नेटवर्थ

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं। अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने ढेर सारे गाने गाए हैं और दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
Arijit Singh

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए हैं और दर्शकों का दिल जीता है। उनके फैंस देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं।

अरिजीत एक ऐसे सिंगर हैं, जिनके पास पैसा, शोहरत और पहचान की कोई कमी नहीं है। इतना सब कुछ होने के बाद भी वो सादगी से भरी ज़िंदगी जीना पसंद करते हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बता देते हैं।

कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत 414 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी गिनती भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सिंगर्स में होती है। उनके पास नवी मुंबई में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 8 करोड रुपए बताई जाती है। इसके अलावा मुंबई के वर्षों का इलाके में स्थित एक इमारत में उनके चार अपार्टमेंट है जिनमें से हर एक की कीमत 9 करोड रुपए है।

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

अरिजीत सिंह को लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन करने का जैसे शौक है। उनके पास हमर H3, रेंज रोवर वॉग और मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है। पश्चिम बंगाल के जियागंज में उनका रेस्टोरेंट भी है जो किफायती खाना देने का काम करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

कैसे होती है कमाई

अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव कॉन्सर्ट और म्यूजिक रॉयल्टी से कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सालाना करीब 70 करोड रुपए कमाते हैं। यह कमाई उनके सोल्ड आउट लाइव शो और दुनिया भर में मौजूद फैन फॉलोइंग की वजह से है। अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने अब तक हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलुगू सहित कई भाषाओं में 300 से ज्यादा गाने गाए हैं। किसी भी फिल्म में एक गाना गाने के लिए वह 8 से 10 लख रुपए तक चार्ज करते हैं। अगर प्रोजेक्ट बड़ा होता है तो यह रकम बढ़ भी जाती है। सिंगर के लाइव शो को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। कुछ खबरों में यह भी बताया जाता है कि वह एक परफॉर्मेंस के लिए दो करोड रुपए लेते हैं। वहीं 2 घंटे के लाइव कॉन्सर्ट का वो 14 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

गाने के लिए मिले पुरस्कार

अरिजीत सिंह सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर म्यूजिक प्रोड्यूसर और इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी हैं। साल 2005 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। साल 2011 में मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें तुम ही हो, केसरिया जैसे कई हिट गाने गाते हुए देखा गया। अपने आप सबके करियर में उन्होंने दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई सारे पुरस्कार अपने नाम किए हैं। साल 2025 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Diaclaimer: यहां दी गई जानकारी अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews