Sara Ali Khan के साथ डेटिंग की खबरों पर अर्जुन बाजवा ने दिया रिएक्शन, बताया क्या है रिलेशनशिप स्टेटस

सारा अली खान और अर्जुन बाजवा लंबे समय से रिलेशनशिप रूमर्स की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अब सारी खबरों पर अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिरकार उनके और सारा के बीच क्या चल रहा है।
Sara Ali Khan

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस सारा अली खान को इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के चलते सुर्खियों में देखा जा रहा है। लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने की चर्चा चल रही थी। अब रिलीज के बाद दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सारा के अपोजिट वीर पहाड़ियां नजर आए हैं और यह जोड़ी दर्शकों के बीच पापुलैरिटी बटोर रही है। फिल्म में अपनी जोड़ी से प्रशंसा बटोरने के साथ एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में देखा जाता है।

कभी कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा में आने के बाद इन दोनों सारा अली खान का नाम मॉडल और एक्टर अर्जन बाजवा के साथ जुड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही दोनों को राजस्थान के अलग-अलग जगह से फोटो शेयर करते हुए देखा गया था। तस्वीर सामने आने के बाद इन दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। अब इन खबरों पर अर्जुन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि आखिरकार सारा और उनके रिलेशनशिप का स्टेटस क्या है।

सारा अली खान को डेट कर राय अर्जुन? (Sara Ali Khan)

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन बाजवा को सारा अली खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए देखा गया। अर्जुन ने बताया कि “लोगों को जो सोचना है और लिखना है वह कर रहे हैं। यह उनका काम है और वह बस अपनी नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बस खुद पर ध्यान दे रहा हूं और अपने काम पर फोकस कर रहा हूं। अफवाह से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता मैं केवल अपने दिल की सुनता और करता हूं।”

केदारनाथ में हुए थे स्पॉट

बता दें कि अर्जुन बाजवा और सारा अली खान को साल 2024 में एक साथ केदारनाथ में देखा गया था। यहीं से दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आने लगी थी। दिसंबर में दोनों को राजस्थान में वेकेशन मनाते देखा गया था। अर्जुन राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। मॉडलिंग के साथ वह एक्टिंग भी कर चुके हैं और उन्हें ‘सिंह इस ब्लिंग’ और ‘बैंड ऑफ महाराजा’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

स्काईफोर्स ने बटोरी सुर्खियां

सारा अली खान की बात करें तो वह अपनी फिल्म ‘स्काईफोर्स’ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्होंने वीर पहाड़िया की पत्नी का किरदार निभाया है। अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म शुरुआती तौर पर तो दर्शकों को पसंद आई है। अब यह आगे क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews