साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे Arshad Warsi, ऐसा होगा कैरेक्टर

Arshad Warsi

Arshad Warsi: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी वेब सीरीज ‘असुर 2’ से शुरू हुई चर्चा ‘जॉली एलएलबी 3’और ‘वेलकम टू द जंगल’ तक पहुंच चुकी है। इस बीच ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई है। संजय दत्त के साथ उन्हें लगे रहो मुन्ना भाई और मुन्ना भाई एमबीबीएस में शानदार काम करते हुए देखा गया है और वेलकम टू द जंगल में भी दोनों की जोड़ी दिखाई देगी। इसी बीच अब यह खबर सामने आई है कि अपने कॉमेडी जॉनर से हटकर अब अरशद एक शानदार भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

अरशद करेंगे साइकोलॉजिकल फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरशद वारसी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में काम करते हुए दिखाई देने वाले हैं। खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है की फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसका निर्देशन निधीश पुजक्कल ने किया है और फिलहाल प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

नजर आएंगे ये कलाकार

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ दिव्या दत्ता, जूही चावला और जितेंद्र जोशी जैसे शानदार कलाकार दिखाई देने वाले हैं। यह एक राजनीतिक भेड़िए नरेन की कहानी है जो दुनिया को अपनी इच्छा के अनुसार चलना पसंद करता है। उसकी जिंदगी में एक ऐसा समय आता है जब वह असुरक्षित महसूस करने लगता है और फिर फिल्म में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

साइकोलॉजिक मिस्ट्री से भरी फिल्म

इस फिल्म में मनोविज्ञान और इंसानी दिमाग को गहराई से दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इसे निधीश ने अपने बचपन के एक्सपीरियंस के आधार पर तैयार किया है और निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। अरशद के किरदार की बात करें तो वह दूसरी बार ग्रे शेड निभाने वाले हैं इसके पहले उन्होंने दुर्गामति में एक पॉलिटिशियन का किरदार निभाया था। इस फिल्म के अलावा वह घमासान में भी दिखाई देंगे जो एक डाकू के एनकाउंटर पर आधारित है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews