Aryan Khan और Nora Fatehi कर रहे हैं डेट? तस्वीरों ने उड़ाए फैंस के होश

Aryan-Nora Affair

Aryan-Nora Affair: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के लाड़ले बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) फेमस स्टार किड में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है और वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वो एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

आर्यन खान और नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। जो तस्वीरें सामने आई है उसमें यह दोनों एक साथ तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन जिन लोगों के साथ इन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं वह कॉमन है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Aryan Khan

Aryan-Nora का अफेयर

आर्यन खान और नोरा फतेही दोनों ने ही तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर नोरा ने शेयर की है जिसमें वो दो लड़कियों के साथ नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर आर्यन खान ने शेयर की है जिसमें उनके साथ नोरा की तस्वीर में मौजूद दो लड़कियों में से एक लड़की मौजूद है। हैरानी की बात ये है कि तस्वीर में दिखाई दे रहे आउटफिट और बैकग्राउंड एक ही जगह का है। इसके बाद अब यह कहा जा रहा है कि आर्यन खान और नोरा फतेही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह दोनों गुपचुप इश्क लड़ा रहे हैं और जनता को कुछ बताना नहीं चाहते।

नेटीजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

आर्यन खान और नोरा फतेही की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। यूजर्स यह सवाल कर रहे हैं कि क्या यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इनका गुपचुप इश्क हो रहा है। वहीं कुछ यूजर्स मजाक मजाक में अनन्या पांडे (Ananya Panday) का नाम लेकर यह कहते दिखाई दिए कि अब उनका क्या होगा। हालांकि, इन सब के बीच कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने आर्यन और नोरा का बचाव किया है। यूजर्स का कहना है कि दोनों का एक ही जैसे लोगों के साथ तस्वीर क्लिक कराने का मतलब यह नहीं हुआ कि यह दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि वैसे भी इन दोनों सितारों के एक दूसरे को डेट करने की कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ये महज अफवाह है जिनमें इन्हे रुमर्ड कपल कहा जा रहा है।

दोनों सितारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही को हाल ही में एन एक्शन हीरो में देखा गया था। इसके अलावा वह जल्दी 100 परसेंट में नजर आएंगी। वहीं आर्यन खान पर्दे के आगे नहीं बल्कि पीछे अपना करियर शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट के कंप्लीट होने की जानकारी फैंस को दी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews