बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान हमेशा अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं और उनके काम को लोगों ने पसंद भी किया है। अपनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड से खूब चर्चा में आने के बाद अब इन दोनों को एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। यह तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक शादी के फंक्शन से आर्यन का मजेदार अंदाज वाला वीडियो सामने आया है। वह अपने दोस्त की शादी में पहुंचे थे और यहां जिस तरह से उन्होंने जूता चुराई की रस्म को निभाया है। उसने पूरे माहौल को मस्ती और खुशी से भर दिया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस जमकर लोटपोट हो रहे हैं।

जूता लेकर आर्यन ने लगाई दौड़

आर्यन अपने करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने जूता चुराई की रस्म में लड़के वालों की तरफ से जिम्मेदारी ली थी। वेडिंग प्लानर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आर्यन दूल्हे का जूता अपने हाथ में लेकर इधर-उधर घूम रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है जब दूल्हे का सबसे अच्छा दोस्त, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड वाला हो, तो चोरी छिपे जूता छीनना और हर तरफ हंसी, ये सिर्फ जूता चुराई नहीं, पूरा धमाल था।

 

क्या कर रहे हैं आर्यन?

वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन किसी को भी जूते पर हाथ नहीं लगाने दे रहे हैं। जब दुल्हन के परिवार के लोग उनसे जूता लेने की कोशिश करते हैं तो वो पूरी ताकत से उसे बचाते हैं। इस बीच जब वो गिर जाते हैं तब भी जूता नहीं छोड़ते। उनका यह एंटरटेनिंग अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस पर मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

आर्यन का वर्क फ्रंट

कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर शानदार वेब सीरीज के साथ आर्यन ने डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर की शुरुआत की है। इस सीरीज में बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आए थे। शाहरुख खान को भी गेस्ट अपीयरेंस में देखा गया था। अब दर्शकों को आर्यन के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है।