Aryan Khan बने बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ़ द ईयर, पिता की जगह इसे डेडिकेट किया अवॉर्ड

आर्यन खान का नाम एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल उन्होंने अपनी सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए पहला अवॉर्ड हासिल किया है। इस बात से वो काफी खुश दिखाई दिए।
Aryan Khan

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से दर्शकों के बीच खूब पहचान हासिल की है। वैसे तो उनकी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी लेकिन इसमें बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे दिखाई दिए। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और डायरेक्टर करण जौहर तक ने अपनी प्रेजेंस दर्ज करवाई।

अपनी पहली डायरेक्टोरियल वेब सीरीज से अब आर्यन खान ने अवॉर्ड भी हासिल कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर ऑफ़ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि अपने पिता की तरह उन्हें भी अवॉर्ड्स बहुत पसंद है।

वायरल हुई आर्यन की स्पीच

शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां आर्यन ने इस साल के बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब हासिल किया। यहां पर उनके साथ उनकी नानी सविता छिब्बर मौजूद थी। अवॉर्ड लेते समय दी गई आर्यन की स्पीच की चर्चा हो रही है। अपनी स्पीच में आर्यन खान ने कहा सभी को गुड इवनिंग सबसे पहले मैं अपने कलाकारों, क्रू और नेटफ्लिक्स को धन्यवाद कहना चाहता हूं। पहली बार निर्देशक के तौर पर इन्होंने मुझ पर भरोसा किया। मेरे साथ इतने प्यार, मेहनत और उत्साह के साथ काम करने के लिए मैं उनका आभारी हूं। आज रात सभी विजेताओं को बधाई। मेरा पहला अवॉर्ड है और मुझे उम्मीद है कि बहुत सारे अवॉर्ड्स मिलेंगे क्योंकि मेरे पिता की तरह मुझे भी यह बहुत पसंद है।

किसे डेडीकेट किया खिताब

शाहरुख खान के बेटे ने यह तो बताया कि उन्हें पिता की तरह अवॉर्ड्स पसंद है लेकिन यह भी कहा कि ये उनके लिए नहीं है। आर्य ने बोला कि यह मेरी मां के लिए है क्योंकि वह मुझे हमेशा बोलती है कि जल्दी सोना चाहिए लोगों का मजाक नहीं बनना चाहिए काली बिल्कुल नहीं देनी चाहिए। आज इन्हीं चीजों के लिए मुझे ये अवॉर्ड मिला है। मेरी मां को दुनिया की सबसे खुश महिला बनाने के लिए थैंक यू मुझे पता है कि आज मुझे डांट थोड़ी कम पड़ेगी।

फिल्म ने मचाया था तहलका

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आई आर्यन की बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने खूब धूम मचाई थी। इस एक्शन से भरपूर कॉमेडी में लक्ष्य, राघव जुयाल, बॉबी देओल, सहर बंबा जैस कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अन्या सिंह, मनोज पाहवा और मोना सिंह भी फिल्म में मुख्य किरदारों में शामिल हैं। ये सीरीज 2025 की सबसे फेमस इंडियन सीरीज के तौर पर भी चुनी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews