12 साल पहले आई थी ‘सैयारा’ जैसी लव स्टोरी, बजट से 7 गुना ज्यादा कमाई कर झटके थे 49 अवॉर्ड

युवाओं के सिर पर इस समय पर सैयारा का क्रेज चढ़ा हुआ है। 12 साल पहले भी एक ऐसी ही फिल्म आई थी जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था।
Ashiqui 2

अहान पांडे और अनित पड्ढा की फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों जमकर चर्चा में बनी हुई है। युवाओं के बीच ये प्रेम कहानी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। इसने एक बार फिर फिजाओं में प्यार का रंग घोल दिया है। क्या आप जानते हैं आज से 12 साल पहले भी थिएटर में एक ऐसे ही फिल्माई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

दर्शकों की मनोरंजन के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्म में रिलीज की जाती है। 12 साल पहले आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का भी दर्शकों के सिर पर ‘सैयारा’ जैसा ही खुमार चढ़ा था। धुआंधार कमाई करने के अलावा इसने कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

रोमांटिक ड्रामा आशिकी 2 (Ashiqui 2)

‘आशिक 2’ एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फ़िल्म थी। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखा गया था। इस शानदार लव स्टोरी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। प्रेम की कहानी बहुत ही शानदार थी जिसे लोगों का दिल जीत लिया था। यंगस्टर्स के बीच उसके गाने और डायलॉग बहुत प्रसिद्ध हुए थे।

कैसी थी कहानी

इस फिल्म में राहुल यानी कि आदित्य रॉय कपूर की कहानी दिखाई है थी, जो एक मशहूर सिंगर रहता है। शराब की लत की वजह से उसका करियर डूबने लगता है और फिर गोवा में उसकी मुलाकात आरोही यानी श्रद्धा कपूर से होती है। आरोही होटल में गाना गाकर अपने परिवार का गुजारा करती है। राहुल को उसकी आवाज बहुत अच्छी लगती है और वह फैसला करता है कि वह उसे सिंगर बनाकर रहेगा। इसके बाद में उसे मुंबई लेकर आता है और उसका करियर बनाने में मदद करता है। आरोही भी खूब मेहनत करती है और स्टार बन जाती है।

कमाल की थी लव स्टोरी और गाने

जब आरोही अपने करियर के लिए मेहनत कर रही होती है और राहुल उसे सपोर्ट कर रहा होता है इस बीच दोनों को प्यार हो जाता है। दूसरी तरफ राहुल का करियर खत्म हो चुका होता है और उसे लगता है कि वह आरोही पर बोझ है। इसके बाद कहानी एक जबरदस्त मोड़ लेती है। इस फिल्म की कहानी के अलावा चाहूं मैं या ना, सुन रहा है ना तू, तुम ही हो जैसे गाने सुपरहिट साबित हुए थे। इसका क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त था कि लोग इमोशनल हो गए थे।

कितनी हुई थी कमाई

इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत में 78.64 और वर्ल्डवाइड 109 करोड रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म को बनाने में केवल 15 करोड़ लगे थे और उसे 7 गुना से ज्यादा कमाई की थी। यही इसके ब्लॉकबस्टर होने की वजह बनी। आशिक 2 ने केवल लोगों का दिल ही नहीं बल्कि कई सारे अवॉर्ड्स भी जीते थे। इसने 49 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews