Ashneer Grover In Roadies 19: कर्म या कांड में अशनीर को देख चौंके फैंस, किए तरह-तरह के सवाल

Ashneer Grover

Ashneer Grover In Roadies 19 News: शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के बाद अशनीर ग्रोवर काफी चर्चा में आ गए हैं और जब वो दूसरे सीजन में नहीं दिखाई दिए तो फैंस काफी निराश दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, फैंस के चहेते अशनीर की वापसी हो गई है लेकिन वह शार्क टैंक इंडिया में नहीं, बल्कि दूसरे रियलिटी शो रोडीज में दिखाई देने वाले हैं। इस रियलिटी शो का नया सीजन रोडीज 19 कर्म या कांड काफी चर्चा में बना हुआ है और नए प्रोमो में ग्रोवर को देखा जा सकता है।

Ashneer Grover In Roadies 19 से फैंस हैरान

प्रोमो में अशनीर को देखने के बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर सवालों का सिलसिला शुरू हो चुका है। जो वीडियो सामने आया है उसमें ग्रोवर को नए गैंग लीडर्स के साथ देखा जा सकता है और उनके साथ सोनू सूद भी नजर आ रहे हैं। दर्शकों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिरकार वह इस शो का हिस्सा कैसे बन गए।

कंटेस्टेंट की नीलामी

बता दें कि शो में इस बार प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती भी दिखाई देने वाले हैं। फिलहाल ऑडिशन चल रहा है और जो प्रोमो सामने आया है वो ऑडिशन राउंड के दौरान का ही है। वीडियो में जब कंटेस्टेंट इंटरव्यू देने के लिए पहुंचते हैं तो गैंग लीडर्स के बीच उन्हें खरीदने के लिए खींचतान शुरू हो जाती है। सोनू सूद अनाउंस करते हैं कि कंटेस्टेंट के लिए ऑक्शन राउंड होगा। इसके बाद एक-एक कर सभी की एंट्री होती है और लीडर्स उनके लिए बोली लगाते हैं।

फैंस के रिएक्शन

अशनीर को इस शो का हिस्सा बनते देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा हैरान है और सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा अशनीर ग्रोवर ये बहुत ही ज्यादा शॉकिंग है यह किस लाइन में आ गए हैं आप, दूसरे यूज़र ने कहा ये बहुत ज्यादा हैरानी भरा है, एक अन्य ने कहा ये क्या है? अशनीर यहां क्या कर रहे हो।

शार्क टैंक इंडिया से हुए अलग

अशनीर को पहचान शार्क टैंक इंडिया के सीजन वन से मिली थी। दूसरे सीजन में वो नजर नहीं आए थे तो फैंस ने कई सारे सवाल उठाए थे। इसके बाद उन्होंने खुद यह बताया था कि सोशल मीडिया पर उन्होंने पहले सीजन के सारे शार्क को अनफॉलो कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी जगह अमित जैन को रिप्लेस कर दिया गया था। जब उन्हें यह पता चला तो उन्होंने सभी से कांटेक्ट खत्म कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews