
बॉलीवुड अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही बॉलीवुड शोक में डूब गया। असरानी ने कई बड़ी फिल्में बॉलीवुड को दीं। उन्होंने चुप चुप के, शोले, धमाल जैसी फिल्मों में काम किया। उनका एक्टिंग करियर बेहद लंबा रहा। उन्होंने जमीन स्तर से एक्टिंग सीखी और उस पर महारत हासिल की। उनकी सेलिब्रिटी लाइफ के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। चलिए आज हम आपको गोवर्धन असरानी की नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं।
दरअसल, गोवर्धन असरानी के फेफड़ों में पानी भर जाने से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। सोमवार को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। 84 साल की उम्र में इस दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया। असरानी की आखिरी इच्छा थी कि उनकी मौत की खबर को छुपाया जाए और अंतिम संस्कार होने के बाद ही सभी को जानकारी दी जाए।
एक्टिंग करियर रहा शानदार
असरानी का फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। पुणे से उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 1960-70 के दशक में हिंदी फिल्मों में कई छोटे-मोटे रोल किए। उन्होंने ऐसे कई किरदार निभाए जिन्होंने लोगों को खूब हंसाया। असरानी ने शुरुआत से ही कॉमेडी और सपोर्टिंग रोल में खूब नाम कमाया। उनकी बात करने की टाइमिंग और चेहरे के हावभाव वाकई कमाल के थे। उन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा की 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड का सबसे भरोसेमंद कॉमेडियन माना जाता था।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक थे असरानी?
गोवर्धन असरानी ने बड़ी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ बड़ी कमाई भी की। 2025 तक असरानी की कुल नेटवर्थ लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए बताई जाती है। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी, एडवरटाइजमेंट और स्पेशल अपीयरेंस से भी कमाई की। उन्होंने लंबे समय तक अपनी संपत्ति को स्थिर रखा। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शो और थिएटर में भी काम किया, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती थी। कई धारावाहिकों और नाटकों में अपनी कला से उन्होंने दर्शकों को प्रभावित किया। धमाल जैसी फिल्म में उन्होंने बहुत शानदार किरदार निभाया। अमोल पालेकर की छोटी सी बात में असरानी का किरदार लोगों के दिलों में बस गया।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

