OTT रिलीज के लिए तैयार अवतार फायर एंड ऐश, बॉक्स ऑफिस पर किया करोड़ों का कलेक्शन

अवतार फायर एंड ऐश अब अपने आगे के सफर के साथ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म को 24 जून से स्ट्रीम किया जाएगा।
Avatar Fire and Ash

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद काफी धूम मचा चुकी है। सिनेमाघर के बाद अब ये अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है। यह इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है, जिसमें द वे ऑफ वाटर की घटनाओं के बाद की कहानी दिखाई गई है।

19 दिसंबर 2025 को इसी सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। जिसमें जेक सली, पेंडोरा और नेतिरी के लोगों के आगे की कहानी देखने को मिली। दर्शकों और क्रिटिक्स ने इसे जबरदस्त तरीके से सराहा था।चलिए जान लेते हैं की ओटीटी पर आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।

कैसी है अवतार फायर एंड ऐश

इस फिल्म की बात करें तो इसमें जेक सली और उनका परिवार अपने बच्चों को खोने के दुख से उबरने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। उनके जीवन में बच्चे थोड़ी शांति तब भंग हो जाती है जब उनका सामना ऐश पीपल से होता है। ये ना वी कबीले का एक ऐसा समूह है जो आग की पूजा करता है और उनका मानना है कि उनकी देवी ने उन्हें छोड़ दिया है। यह कबीला एक खतरनाक ताकत के रूप में सामने आता है और सली परिवार को इस खतरे से बचने के लिए लड़ना पड़ता है। वहीं इंसानी हमलावरों की वापसी से ये टकराव और भी बढ़ जाता है।

OTT पर कब होगी रिलीज

इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो यह 24 जून को जियो हॉटस्टार पर पेश की जाएगी। लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी जेम्स कैमरून और जॉन लैंडो द्वारा प्रोड्यूस ये फिल्म दुख, ट्रॉमा, सर्वाइवल और मजबूत पारिवारिक रिश्ते दर्शाती है।

पेंडोरा की विजुअल्स से भरी दुनिया

इस फिल्म में पेंडोरा की दुनिया को और भी बड़ा दिखाया गया है इसी के साथ सली परिवार का इमोशनल सफर भी आगे बढ़ता है। पिछले फिल्मों की तरह इस फ्रेंचाइजी में शानदार विजुअल इफेक्ट्स का बड़ा बनाने का इस्तेमाल किया गया है। एक पर्यावरण आधारित दुनिया बनाने का काम किया गया है। विजुअल्स के विजुअल्स के बीच फैमिली ड्रामा से भरी इस कहानी को ओटीटी पर अच्छे दर्शक मिलने की उम्मीद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews