Avengers Doomsday का दमदार टीजर रिलीज, पर्दे पर फिर चलेगा स्टीव रोजर्स के एक्शन का जादू

एवेंजर्स वर्ल्ड एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। लंबे समय के बाद स्टीव रॉजर्स का कैरेक्टर एक बार फिर पर्दे पर एक्शन करता नजर आएगा।
Avengers Doomsday

मार्वल यूनिवर्स का क्रेज दुनिया भर में सिर चढ़कर बोलता है। यह केवल विदेश तक नहीं बल्कि इंडियन ऑडियंस के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी है। इसमें द एवेंजर्स, अवेंजर्स एज ऑफ ऑल्टरॉन, एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम शामिल है।

अब तक चार फिल्में आ चुकी है और पांचवी फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से एवेंजर्स डूम्सडे का इंतजार किया जा रहा था। इसके कई सारे प्रीव्यू और सेट से फोटो भी सामने आए थे। फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब थे और मेकर्स ने उन्हें थोड़ी राहत दी है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है एवेंजर्स डूम्सडे का टीजर

इस टीजर की शुरुआत स्टीव रॉजर्स के साथ होती है। वह अपनी मोटरसाइकिल से उतरकर घर लौट रहे होते हैं और बैकग्राउंड में एवेंजर्स की थीम बजती है। अब आपको ऐसा लगेगा कि आपका सुपर हीरो कैप्टन अमेरिका एक्शन करेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है। वह अपने कैप्टन अमेरिका सूट को अनपैक करते हैं और उसे देखते हुए पुरानी यादों में गुम हो जाते हैं। उनके चेहरे से यह समझ जा सकता है कि वह पुरानी जिंदगी को भूल नहीं पाए हैं और उसे छोड़कर आगे बढ़े हैं।

यहां पर उनके हाथों में एक न्यूबॉर्न बेबी भी दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम की घटनाओं के बाद स्टीव ने नया रास्ता चुन लिया है। 21 सेकंड का ये टीजर फैंस का दिल जीत रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म के शानदार टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं। कमेंट सेक्शन में अलग-अलग कॉमेंट्स देखने को मिल रही है। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी में 7 साल बाद क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ की वापसी हो रही है। ये फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews