Avengers Doomsday का ट्रेलर लीक? सुपरहीरोज के डायलॉग्स ने मचाई सनसनी

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो हमेशा से दर्शकों के फेवरेट रहे हैं। अब इस कड़ी में एवेंजर्स डूम्सडे का नाम शामिल होने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की खबर सामने आ रही है।
Avengers Doomsday

एवेंजर्स सीरीज का दर्शकों को कितना इंतजार रहता है यह तो हम सभी जानते हैं। इसकी आने वाली हर फिल्म को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। अब फैंस को एवेंजर्स डूम्सडे का इंतजार है। कुछ समय पहले ही फिल्म के रिलीज को लेकर अपडेट दिया गया था।

फैंस बेसब्री से हॉलीवुड की इस मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जब इसकी अनाउंसमेंट की गई थी उसके बाद से लगातार फैंस इसके बारे में सब कुछ जान लेना चाहते हैं। हालांकि अब रिलीज से पहले मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक ट्रेलर लीक हो गया है।

Avengers Doomsday का ट्रेलर लीक

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अब तक दर्शकों को कई सारे सुपर हीरो दे चुका है। इसमें ब्लैक पैंथर से लेकर एक्स मैन तक शामिल है। अब इसी कड़ी में एक और नाम एवेंजर्स डूम्सडे शामिल होने वाला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे इस फिल्म का ट्रेलर बताया जा रहा है। हाल ही में मार्वल और डिज्नी ने डेस्टिनेशन डी23 इवेंट आयोजित किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस इवेंट में मार्वल ने अगली फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का टीजर शेयर किया है। वही जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह एक ऑडियो क्लिप है।

क्या सच में लीक हुआ ट्रेलर

जो ऑडियो क्लिप सामने आई है उसमें  हीरोज के डायलॉग सुनाई दे रहे हैं। लव एंड थंडर के सुपरहीरो थोर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “हम एक साथ मिलकर अब तक की सबसे महान टीम बन सकते हैं।” इसके बाद कैप्टन अमेरिका ने कहा कि “अगर हम एक दूसरे में अच्छाई नहीं देख सकते तो हम पहले ही लड़ाई हार चुके हैं।” इसके बाद ब्लैक एंथर की शूरी का डायलॉग है वह कह रहे हैं “हड़ताल करने का समय आ गया है।”

आगे एंट मैन का डायलॉग है “क्या मैं वहां मौजूद रहूंगा जब एवेंजर्स को मेरी जरूरत होगी? बिल्कुल।” येलेना का डायलॉग है “अब से हम साथ रहेंगे।” लोकी ने कहा “किसी चीज को जमीन पर गिराना आसान नहीं है। जो टूटा है उसे ठीक करना मुश्किल है।” सोशल मीडिया पर यह क्लिप जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि आने वाली फिल्म का क्लिप है।

मेकर्स ने नहीं की अनाउंसमेंट

बता दें कि जो क्लिप वायरल हो रही है उसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। मेकर्स ने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही वीडियो की पुष्टि हुई है। यह वाकई में फिल्म का ट्रेलर है या नहीं इस बात का दावा MP Breaking News नहीं करता। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो यह अगले साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews