‘आवारापन 2’ का दमदार टीजर रिलीज, इमरान हाशमी के डायलॉग ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला हिस्सा खत्म हुआ था। इसमें दर्शकों को शानदार डायलॉग सुनने को मिलने वाले हैं।
Awarapan 2

इमरान हाशमी के फिल्म आवारापन 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। तब से कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर के साथ इस उत्सुकता को ओर भी बढ़ा दिया है।

दर्द से मेरा पुराना रिश्ता है। इसी डायलॉग के साथ इमरान ने एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। अपनी लवर एरा वाली इमेज के साथ वो वापसी करने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं की फिल्म का टीजर कैसा है और इसमें क्या खास है।

आवारापन 2 का शानदार टीजर

बहुत लंबे इंतजार के बाद आवारापन 2 का टीजर सामने आया है। इसमें इमरान हाशमी का वही अंदाज दिखाई दे रहा है जिसने दर्शकों के दिल में कभी प्यार की चिंगारी जलाई थी। प्यार, दर्द और एक्शन का कॉकटेल इस वीडियो में दिखाई दे रहा है। कुछ शानदार डायलॉग भी है जिसमें इमरान बोल रहे हैं कि कुछ लोगों की कहानी उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है। इसके बाद वो बाइक पर एंट्री लेते हैं। इसके बाद इमरान आलिया हामिद की कब्र के पास बैठे दिखाई देते हैं। जिसका किरदार आवारापन में श्रिया शरण ने निभाया था। इससे यह जाहिर हो रहा है की कहानी जहां खत्म हुई थी फिर से वहीं से शुरू होगी।

शबाना और दिशा की झलक

आवारापन 2 के टीजर में एक से बढ़कर एक डायलॉग है। इसमें इमरान के साथ दिशा पाटनी की झलक भी नजर आ रही है। उन्हें इमरान के लव इंट्रेस्ट के तौर पर देखा जाने वाला है। दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की झलक भी नजर आई है, जो काफी इंटेंस है। उन्हें फिल्म में विलेन के किरदार में देखा जाएगा।

दोबारा रिक्रिएट किया गया ‘तो फिर आओ’

फिल्म के गाने में आवारापन का आईकॉनिक गाना तो फिर आओ भी सुनाई दे रहा है। दरअसल, इसे इसे दोबारा रीक्रिएट किया गया है। विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और यह 14 अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews